{"_id":"618bab6a4dc38e6bf235850c","slug":"syedna-sahab-ka-deedar-the-craze-is-such-that-1-500-platform-tickets-were-sold-out-within-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयदना साहब का दीदार: दीवानगी ऐसी कि कुछ ही मिनटों में बिक गए 1,500 प्लेटफॉर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैयदना साहब का दीदार: दीवानगी ऐसी कि कुछ ही मिनटों में बिक गए 1,500 प्लेटफॉर्म टिकट
Wed, 10 Nov 2021 04:52 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 10 Nov 2021 04:52 PM IST
सार
सैयदना साहब ट्रेन से सूरत जा रहे थे। रतलाम में ट्रेन रुकती है। उनके दीदार के लिए करीब 1,500 समाजजन स्टेशन पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
सैयदना साहब के दीदार के लिए स्टेशन पर जमा बोहरा समाज के अनुयायी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रतलाम में मंगलवार रात दीदार की ऐसी दीवानगी दिखी जिसको देखकर हर कोई हैरान हो गया। एक, दो या दस नहीं बल्कि 1,500 प्लेटफॉर्म टिकट बिक गए। सिर्फ इसलिए कि सैयदना साहब का दीदार हो जाए।
दरअसल, मंगलवार रात को बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु ट्रेन से गुजरने वाले थे। रात करीब नौ बजे की ट्रेन थी। बोहरा समाजजनों को इसकी सूचना थी कि सैयदना साहब स्टेशन से गुजरेंगे तो वे पलक-पावड़े बिछाकर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। एक-एक करके 1500 लोग पहुंचे और सभी ने प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा। धर्मगुरु की ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आते ही मौला- मौला, हुसैन हुसैन से गूंज उठा।
बाहर आकर बोले- जल्द आउंगा रतलाम
डॉ. सैफुद्दीन जयपुर-मुंबई सेंट्रल गणगौर एक्सपे्रस ट्रेन के विशेष कोच में सवार थे, जो रात 9 बजे बाद प्लेटफॉर्म पर पहुंची थी। उनके आने की खबर सुनकर समाजजन स्टेशन पहुंचे थे। सैयदना सूरत जाते समय कुछ देर स्टेशन पर रुके व बाहर आकर दीदार दिए। उनका विशेष कोच सबसे अंत में लगा हुआ था। समाजजनों ने विशेष मंच बनाया था। सैयदना साहब ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और आश्वस्त किया कि जल्द रतलाम आउंगा।