{"_id":"d77011de-0a34-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"swine-flu-risk-increased-directed-surveillance","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ा, सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ा, सतर्कता बरतने के निर्देश
जबलपुर/एजेंसी
Updated Sat, 29 Sep 2012 06:24 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्वाइन फ्लू के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
स्वाइन फ्लू रोग को देखते हुए जबलपुर संभाग के आयुक्त दीपक खांडेकर ने जबलपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाडा और नरसिंहपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के अमले को स्वाइन फ्लू की रोकथाम, उपचार और इससे निपटने के लिए निरंतर सतर्कता एवं सजगता बरतने के निर्देश दिए हैं।
खांडेकर ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम की समीक्षा बैठक में कहा कि इस रोग से निपटने के लिए निरंतर सतर्कता एवं सजगता बरतने की जरूरत है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस. चौहान ने बताया कि आसपास के जिलों से आए 110 मरीजों में से 28 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।