फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sumitra Mahajan Skips Narendra Modi Main Bhi Chowkidar event in Indore

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंची सुमित्रा महाजन, नाम में नहीं जोड़ा चौकीदार

Tue, 02 Apr 2019 12:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 02 Apr 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Sumitra Mahajan Skips Narendra Modi Main Bhi Chowkidar event in Indore
सुमित्रा महाजन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पिछले दिनों से कई ऐसी खबरें आ रही हैं कि इंदौर से आठ बार चुनाव जीत चुकीं सुमित्रा महाजन शायद इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। मगर भाजपा नेतृत्व ने अभी इस लोकसभा सीट के लिए कोई उम्मीदवार तय नहीं किया है। यहां 19 मई को यानी आखिरी चरण में चुनाव होने वाले हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने भी इस सीट से किसी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। उसका कहना है कि भाजपा के बाद वह भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देंगे। महाजन अगले महीने 76 साल की होने वाली हैं। भाजपा ने अपने नेताओं के लिए सक्रिय राजनीति में हिस्सा लेने के लिए 75 साल की उम्रसीमा तय कर रखी है।
विज्ञापन


इंदौर से महाजन के नाम की घोषणा में होने वाली देरी को लेकर मध्यप्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कई संकेत दिए हैं जिसने उनकी उम्मीदवारी को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार रविवार को वह इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम से नदारद रहीं। दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम का पूरे देशभर में प्रसारण हुआ था और 500 जगह के लोग प्रधानमंत्री से जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वह कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द नहीं जोड़ा है। मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 18 पर भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इंदौर भाजपा का गढ़ है। कुछ दिनों पहले महाजन ने यह संकेत दिया था कि वह अपना आखिरी चुनाव लड़ चुकी हैं।


हालांकि रविवार को उन्होंने खुद को रेस से बाहर न करने की बात कही। उन्होंने कहा, 'संगठन सही समय पर सही निर्णय लेगा।' पिछले हफ्ते पार्टी की बैठक में महाजन ने कहा, 'या तो मैं या फिर नरेंद्र मोदी इंदौर से चुनाव लड़ेंगे।' 2014 में वह इंदौर से 4.66 लाख वोटों से जीती थीं। इससे पहले 2009 में उन्हें केवल 11,480 वोटों से जीत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed