{"_id":"617ffcadad7e282904202c29","slug":"submitting-life-certificate-is-now-easy-thru-online-mode-for-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: वृद्ध पेंशनर्स घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र, नहीं जाना पड़ेगा बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: वृद्ध पेंशनर्स घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र, नहीं जाना पड़ेगा बैंक
Mon, 01 Nov 2021 08:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:11 PM IST
सार
वृद्ध पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ ही बैंक संबंधी अन्य समस्याओं से घर बैठे निजात पाने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र के लिए व्यर्थ की भागदौड़ नहीं करना पड़ेगी। घर बैठे ही उनका काम हो जाएगा। जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अब बैंक जाने की जरूरत नहीं है। पेंशनर घर बैठे वीडियो कॉल के जरिए आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। यह सुविधा 1 नवंबर से प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
संभागीय पेंशन अधिकारी इंदौर संभाग ओपी बागड़ी ने बताया कि वृद्ध पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के साथ ही बैंक संबंधी अन्य समस्याओं से घर बैठे निजात पाने में यह पोर्टल सहायक होगा। पेंशनर https://www.pensionseva.sbi/ पर क्लिक कर अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से जमा कर सकेंगे। इस सुविधा के बाद अब पेंशनरों को बैंक जाने से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी यह सुविधा केवल भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से पेंशन पा रहे नागरिकों के लिए ही प्रारंभ की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक इसका उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
बैंक जाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति
इस सुविधा के लागू होने के बाद पेंशनर्स को काफी राहत मिलेगी। उनकी भागदौड़ कम होगी और बैंक आने-जाने का समय बचेगा। साथ ही बैंक की कतार से भी मुक्ति मिलेगी। कई पेंशनर्स शारीरिक अस्वस्थता के चलते भी बैंक नहीं जा पाते हैं, लिहाजा उनके लिए घर बैठे काम करना आसान हो जाएगा। हजारों पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
