फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sub inspector squirm five hens from poultry farm vehicle, after receiving complaint on twitter three suspended

एसआई ने बिना पैसे दिए पांच मुर्गियां ऐंठी, ट्विटर पर शिकायत के बाद तीन निलंबित

Fri, 15 May 2020 03:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 May 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector squirm five hens from poultry farm vehicle, after receiving complaint on twitter three suspended
मुर्गी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश के एमपी नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्ट (एसआई) वाई एस मांझी, सिपाही मिथिलेश और केतन को एसपी साउथ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर दो दिन पहले एमपी नगर से पोल्ट्री फार्म की गाड़ी रुकवाकर पांच मुर्गियां ऐंठने का आरोप है। इसकी शिकायत ट्विटर पर की गई थी।

विज्ञापन


आरोप की जांच एसपी साउथ साईं कृष्णा ने की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना मंगलवार रात की है। उस समय एसआई दो सिपाहियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वहां से मुर्गियों से भरी हुई पोल्ट्री फार्म की एक गाड़ी गुजरी। आरोप है कि एसआई ने गाड़ी रुकवाकर पांच मुर्गियों ऐंठ लीं।
विज्ञापन


जब इसका पता आला अधिकारियों को चला तो उन्होंने मामले की जांच एसपी साउथ को सौंपी। जांच को एक दिन में पूरा करके एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई से पहले पुलिस की तरफ से पोल्ट्री फॉर्म के संचालक को मुर्गी के पैसे चुकाने की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात गली में जुआ खेलते हुए पकड़े गए छह पुलिसकर्मी
इसके अलावा न्यू नर्मदा भवन के पास एक गली में जुआ खेलते टीटी नगर पुलिस ने छह पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ताश के पत्ते और नकद 4,800 रुपये बरामद किए हैं। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की भी तैयारी की जा रही है। आरोपियों में स्पेशल ब्रांच में तैनात सुरेश बकेरिया, सुनील सेन, गोविंद सिंह रघुवंशी, राहुल, ईओडब्ल्यू में पदस्थ रविशंकर यादव और नेहरू नगर पुलिस लाइन में पदस्थ धर्मेंद्र परिहार शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed