{"_id":"5ebe24338ebc3e9082568461","slug":"sub-inspector-squirm-five-hens-from-poultry-farm-vehicle-after-receiving-complaint-on-twitter-three-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई ने बिना पैसे दिए पांच मुर्गियां ऐंठी, ट्विटर पर शिकायत के बाद तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआई ने बिना पैसे दिए पांच मुर्गियां ऐंठी, ट्विटर पर शिकायत के बाद तीन निलंबित
Fri, 15 May 2020 03:10 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 15 May 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
मुर्गी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के एमपी नगर थाने में तैनात सब इंस्पेक्ट (एसआई) वाई एस मांझी, सिपाही मिथिलेश और केतन को एसपी साउथ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर दो दिन पहले एमपी नगर से पोल्ट्री फार्म की गाड़ी रुकवाकर पांच मुर्गियां ऐंठने का आरोप है। इसकी शिकायत ट्विटर पर की गई थी।
विज्ञापन
आरोप की जांच एसपी साउथ साईं कृष्णा ने की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना मंगलवार रात की है। उस समय एसआई दो सिपाहियों के साथ ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वहां से मुर्गियों से भरी हुई पोल्ट्री फार्म की एक गाड़ी गुजरी। आरोप है कि एसआई ने गाड़ी रुकवाकर पांच मुर्गियों ऐंठ लीं।
विज्ञापन
जब इसका पता आला अधिकारियों को चला तो उन्होंने मामले की जांच एसपी साउथ को सौंपी। जांच को एक दिन में पूरा करके एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई से पहले पुलिस की तरफ से पोल्ट्री फॉर्म के संचालक को मुर्गी के पैसे चुकाने की पेशकश की गई थी।
विज्ञापन
देर रात गली में जुआ खेलते हुए पकड़े गए छह पुलिसकर्मी
इसके अलावा न्यू नर्मदा भवन के पास एक गली में जुआ खेलते टीटी नगर पुलिस ने छह पुलिसकर्मियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ताश के पत्ते और नकद 4,800 रुपये बरामद किए हैं। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की भी तैयारी की जा रही है। आरोपियों में स्पेशल ब्रांच में तैनात सुरेश बकेरिया, सुनील सेन, गोविंद सिंह रघुवंशी, राहुल, ईओडब्ल्यू में पदस्थ रविशंकर यादव और नेहरू नगर पुलिस लाइन में पदस्थ धर्मेंद्र परिहार शामिल हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
