फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stupid punishment in MP: The daughter-in-law was made to sit outside in the hot afternoon for demanding dowry, the troubled woman drank sanitizer

MP में बेतुकी सजा: दहेज में मांगा हार्वेस्टर, नहीं दिया तो बहू को धूप में खड़ा किया, परेशान महिला ने पिया सैनेटाइजर

Mon, 18 Apr 2022 05:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 05:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक महिला को धूप में बैठाने की सजा देने का मामला सामने आया है। परेशान महिला ने  सैनेटाइजर पी लिया, फिलहाल पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
Stupid punishment in MP: The daughter-in-law was made to sit outside in the hot afternoon for demanding dowry, the troubled woman drank sanitizer
छतरपुर: अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में एक महिला को धूप में बैठने की सजा देने का मामला सामने आया है, जिसके चलते महिला ने गुस्से में सैनेटाइजर पी लिया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। 
विज्ञापन

 
मामला जिले के राजनगर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महिला रामदेवी प्रजापति (उम्र 23 वर्ष) को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। ससुराल पक्ष ने हाल ही में बहू के घरवालों से हार्वेस्टर की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर सोमवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया और आंगन में तपती दोपहर में धूप में बैठने की सजा दे दी, जिससे परेशान होकर महिला ने सैनेटाइजर का सेवन कर लिया। 
विज्ञापन


रामदेवी और उसकी बहन सविता ने बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2021 को हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया, लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले परेशान करते थे। दहेज के चलते उन्होंने हमें घर से बाहर भारी दोपहरी में घर के आंगन में निकाल दिया और दिन भर धूप में रहने की सज़ा दी। मैंने बहुत विनती की पर अंदर नहीं आने दिया, मैं दिन भर बूखी प्यासी धूप मरण रही जब परेशान होकर मैनें मायके कॉल किया, जहां मायके वालों ने आकर मुझे अंदर किया। दहेज के चलते भरी गर्मी में दिनभर धूप में बैठने की सजा दे दी थी और उसे अंदर नहीं आने दिया इससे परेशान होकर मैंने गुस्से में  सैनेटाइजर पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed