{"_id":"63e8fc213e1c428f9200d8d1","slug":"students-told-officers-in-gwalior-that-teachers-bring-liquor-to-school-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: टीचर तो पीकर पढ़ाते हैं, ग्वालियर में अफसरों से बच्चे बोले- स्कूल लेकर आते हैं शराब; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: टीचर तो पीकर पढ़ाते हैं, ग्वालियर में अफसरों से बच्चे बोले- स्कूल लेकर आते हैं शराब; जानें मामला
Sun, 12 Feb 2023 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:18 PM IST
सार
एसडीएम सीबी प्रसाद ने सरकारी स्कूल के बच्चों से पूछा कि आपके स्कूल में कितने टीचर हैं? बच्चों ने उन्हें बताया कि उनके यहां कुल चार टीचर पदस्थ हैं। चौथे टीचर नहीं आते। तहसीलदार ने बच्चों से पूछा कि तुम लोगों की पढ़ाई नहीं होती है? इस पर एक बच्ची ने चिल्लाकर कहा कि ये दारू भी पीते हैं। इसके बाद एसडीएम ने दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
विज्ञापन
टीचर से पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल में एसडीएम और तहसीलदार औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वे सीधे कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से पूछताछ करने लगे। इस दौरान बच्चों ने उन्हें टीचर के सामने ही बताया कि ये तो शराब पीकर पढ़ाते हैं और शराब की बोतल भी अपने बैग में रखकर लाते हैं। इस दौरान अध्यापक अफसरों के सामने खड़े होकर अपनी सफाई देते रहे।
विज्ञापन
भितवार के मुसाहरी गांव का है मामला
इस मामले का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। यह ग्वालियर जिले के भितरवार विकास खंड के मुसाहरी गांव का बताया जा रहा है। दरअसल, एसडीएम सीबी प्रसाद और तहसीलदार शिवानी पांडे विकास यात्रा के दौरान इस गांव में पहुंचे थे। गांव में घुसते ही उन्हें शासकीय माध्यमिक विद्यालय दिखा तो वे लोग गाड़ी रोक कर सीधे उसका निरीक्षण करने पहुंच गए। वे सीध क्लास रूम में पहुंचे और क्लास में मौजूद विद्यार्थियों से सवाल जबाव करने लगे।
विज्ञापन
बच्चों ने खोली टीचर की पोल
एसडीएम प्रसाद ने बच्चों से पूछा कि आपके स्कूल में कितने टीचर हैं? बच्चों ने उन्हें बताया कि उनके यहां कुल चार टीचर पदस्थ हैं। चौथे टीचर नहीं आते।
तहसीलदार ने बच्चों से पूछा कि तुम लोगों की पढ़ाई नहीं होती है? इस पर एक बच्ची ने चिल्लाकर कहा कि ये दारू भी पीते हैं। तभी तहसीलदार शिवानी पांडे बोलीं कि ये तो इनका चेहरा ही बता रहा है। फिर बच्चियों ने बताया कि सर तो बैग में दारू की बोतल भी लेकर आते हैं। इस बीच टीचर सफाई देते रहे कि वे तो दवा की शीशी लाते हैं, बच्चे समझते हैं कि दारू है।
विज्ञापन
'बच्चों को पढ़ाने के लिए घर-घर से बुलाकर लाता हूं'
इस बीच शिक्षक ने कहा कि अभिभावक बच्चे भेजते ही नहीं हैं। मैं घर-घर जाकर उनसे निवेदन करके यहां लाता हूँ ताकि बच्चे आकर पढ़ें। क्लास में एक बच्चा तो ऐसा भी मिला जो स्कूल में दाखिला ही नहीं लिया है। उसे भीड़ बढ़ाने के लिए लाया गया था। बच्चों ने बताया कि टीचर तो चार हैं, लेकिन पढ़ाते सिर्फ एक हैं।
दोनों शिक्षकों को हटाकर शुरू की गई विभागीय जांच
बच्चों से मिली शिकायत के बाद एसडीएम सीबी प्रसाद ने शिक्षक शिव प्रसाद रावत और शिव कुमार प्रधान को जांच के बाद तत्काल प्रभाव से वहां से हटाकर कार्यालय में अटैच कर दिया गया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
