फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   students saw porn sites in university campus

कैंपस में पोर्न देखने वाले छात्रों से परेशान यूनिवर्सिटी

Wed, 30 Sep 2015 02:12 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 02:12 PM IST
विज्ञापन
students saw porn sites in university campus

मध्यप्रदेश के भोपाल में स्थित बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी को इन दिनों अजीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यूनिवर्सिटी के छात्र काफी संख्या में कैंपस के कम्प्यूटर से पोर्नोग्राफी मैटेरियल डाउनलोड कर रहे हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने अब इसकी सफाई के लिए छात्रों की मदद से अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सुनने में यह बेशक अटपटा लगे लेकिन नेशनल इनर्फोमेशन सेंटर की इस सूचना के बाद यूनिवर्सिटी को यह कदम उठाना पड़ा है। एनआईसी ने सूचना दी थी कि यूनिवर्सिटी में अवैध रूप से कैंपस कम्प्यूटरों के द्वारा फिल्मों, सर्फिंग और आपत्तिजनक सामग्री को डाउनलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका रहस्योद्घाटन होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले कुछ दिनों से छात्रों के लिए कम्प्यूटर में इंटरनेट चलाने पर रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों से इस बात की सूचना मांगते हुए फार्म भरवाया जा रहा है कि वह अवैध रूप से पोर्न सामग्री और फिल्में डाउनलोड करते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों से फार्म भरवा रही यूनिवर्सिटी

students saw porn sites in university campus

हालांकि आश्चर्यजक रूप से विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों को जो खुद इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उन्हें इस फार्म को भरने की छूट दी गई है।

वहीं नाम न छापने की शर्त पर एक छात्र ने बाया कि उन्होंने हमसे तीन सवाल पूछे हैं। पहला, क्या हम इंटरनेट से किसी तरह की वीडियो डाउनलोड करने के लिए डाउनलोडर का इस्तेमाल करते हैं। जबकि बाकी दोनों सवाल इंटरनेट से फिल्में और पोर्न सामग्री डाउनलोड करने के बारे में पूछे गए हैं।
 
वो सवाल करते हैं कि, 'क्या कोई इसका जवाब हां में देगा।' ऐसे में फिर इस तरह के सवालों को पूछने का क्या मतलब है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों से उन कम्‍प्यूटर्स का आईपी एड्रेस भी मांगा है जिसे वो कैंपस में इस्तेमाल करते हैं।

विवि ने किया इंटरनेट ठप, छात्र हुए परेशान

students saw porn sites in university campus

एक छात्र कहते हैं कि इसका मतलब ये है कि यदि मैं कोई डाक्यूमेंट्स ‌लिंक या रिसर्च रिपोर्ट कम्‍प्यूटर में सेव करता हूं तो कोई भी इसे आसानी से देख सकता है। एक छात्र का कहना है कि कई दिनों से इंटरनेट बंद करने के कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

वो सवाल करते हैं कि छात्रों से इस तरह के सवाल करने के बजाय विश्वविद्यालय को इस तरह की सामग्री को रोकने के इंतजाम करने चाहिएं। निजी सवाल पूछकर कुछ होने वाला नहीं है लेकिन इससे निजता का उल्लंघन जरूर होगा।

वहीं जब इस संबंध में विश्वविद्यालय के कार्यकारी रजिस्ट्रार अनलि शर्मा से पूछा गया तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। उन्होंने कहा कि मैं इंटरनेट ‌सिस्टम का इंचार्ज नहीं हूं। इस संबंध में आपको सही व्यक्ति से पूछना चाहिए।

संजय गुलाटी आईटी सेल के इंचार्ज हैं, लेकिन जब उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके सहायक ने बताया कि वो छुट‍्टी पर हैं, वहीं काफी प्रयास के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed