{"_id":"621e61553b8dc251f0579a9a","slug":"students-of-mp-returning-to-there-home-town-from-ukraine-cm-shivraj-said-that-students-will-face-no-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: यूक्रेन से गृह नगर तक पहुंच रहे मध्यप्रदेश के विद्यार्थी, सीएम ने कहा छात्रों को कोई कष्ट नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: यूक्रेन से गृह नगर तक पहुंच रहे मध्यप्रदेश के विद्यार्थी, सीएम ने कहा छात्रों को कोई कष्ट नहीं होने देंगे
Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के आज 9 छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाया गया है। उन्हें उनके घर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के विभिन्न स्थानों के ऐसे विद्यार्थी जो यूक्रेन में फंसे हुए थे, वे सुरक्षित अपने परिवारों तक पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के प्रयासों और मध्यप्रदेश सरकार के आवश्यक समन्वय से विद्यार्थियों को भारत लाने और गृह नगर तक सुविधाजनक ढंग से पहुंचाने के कार्य को सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के आज 9 छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर भारत वापस लाया गया है। उन्हें उनके घर पहुंचाया जा रहा है। इनमें भोपाल और ग्वालियर के 2, जबलपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, रतलाम और नर्मदापुरम के एक-एक छात्र शामिल हैं। अब तक 46 विद्यार्थी लौट आए हैं। यूक्रेन से स्वदेश तक और फिर मध्यप्रदेश तक वापसी की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को कोई कष्ट नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व वाली संकल्पबद्ध सरकार ने भारतीय विद्यार्थियों को यूक्रेन से मातृभूमि वापस लाने के लिए “आपरेशन गंगा” संचालित किया जा रहा है। भारत सरकार के अथक प्रयास सफल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार के प्रयास तब तक नहीं रुकेंगे जब तक यूक्रेन में फंसे सभी विद्यार्थि सुरक्षित घर नहीं लौट जाते।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज ने कल नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ भी यूक्रेन से विद्यार्थियों की वापसी के संबंध में चर्चा और समीक्षा की थी। विद्यार्थियों के परिवारों से भी केंद्रीय मंत्री, सांसद,राज्य सरकार के मंत्री और विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी निरंतर संवाद कर आवश्यक जानकारियों का आदान-प्रदान और समन्वय कर रहे हैं।
