फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students of Higher Secondary School could not tell the name of PM, MLA Rambai organized teachers' class

Damoh: हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नहीं बता पाए पीएम का नाम, रामबाई ने शिक्षक बनकर खोली शिक्षा विभाग की पोल

Mon, 29 Aug 2022 08:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 08:15 AM IST
सार

बसपा विधायक रामबाई ने हाल ही में शिक्षक बनकर प्रदेश के शिक्षा विभाग की पोल खोली और शिक्षकों की क्लास लगाई। 

विज्ञापन
Students of Higher Secondary School could not tell the name of PM, MLA Rambai organized teachers' class
शिक्षक बनी रामबाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक रामबाई ने हाल ही में शिक्षक बनकर प्रदेश के शिक्षा विभाग की पोल खोली और शिक्षकों की क्लास लगाई। दरअसल रामबाई शिक्षक बनकर अपनी विधानसभा के आदर्श ग्राम जेरठ में पहुंची थी यह गांव सांसद द्वारा गोद लिया गया है। यहां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंची, जहां उन्होंने छात्रों से देश के पीएम और प्रदेश के सीएम का नाम पूछा लेकिन बच्चे नहीं बता पाए, जिसके बाद विधायक रामबाई ने स्कूल के शिक्षकों की जमकर क्लास लगाई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षा व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।
विज्ञापन


छात्रों को नहीं पता देश के प्रधानमंत्री का नाम 
पथरिया विधायक रामबाई ने हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों  से पूछा कि, देश के राष्ट्रपति कौन हैं? इस पर कोई भी छात्र जवाब नहीं दे पाया।  इसके बाद उन्होंने पूछा कि देश का प्रधानमंत्री कौन है? इस सवाल पर  एक छात्रा जवाब दे पाई। जिस पर खुश होकर विधायक ने  छात्रा को बतौर प्रोत्साहन राशि 500 रुपये भी दिए। इसके बाद विधायक ने तीसरा सवाल पूछा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम क्या है, लेकिन कोई भी छात्र नाम नहीं बता पाया।  इसके बाद विधायक रामबाई ने स्कूल के शिक्षकों की क्लास लगाई। 
विज्ञापन


सीएम से सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की
पथरिया विधायक रामबाई ने स्कूल में  उपस्थित शिक्षकों से कहा यह  कैसी पढ़ाई करवा रहे हैं आप लोग।  स्कूल के बच्चे साधारण से सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं।  कम से कम उन्हें पढ़ाई के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान की जानकारी तो होना चाहिए। विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से  मांग की है कि  सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारा जाए। साथ ही यहां जो कमियां हैं उन्हें पूरा किया जाए। जिससे बच्चे प्राइवेट स्कूलों को छोड़ सरकारी स्कूलों में पढ़ सकें। विधायक ने कहा की कक्षा 9वीं और 12वीं के बच्चों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम पता नही है, केवल 11वीं कक्षा की एक छात्रा ही सवाल का जवाब दें पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed