फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   student gang raped in bhopal ncw ask dgp for action taken report

भोपाल गैंगरेपः पीड़िता ने सुनाई हैवानियत की दास्तां, कहा- थकने पर चाय पी रहे थे रेपिस्ट

Fri, 03 Nov 2017 06:18 PM IST
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
student gang raped in bhopal ncw ask dgp for action taken report
प्रतीकात्मक तस्वीर
भोपाल गैंगरेप केस में राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्य प्रदेश के डीजीपी से अभियुक्तों के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई करने को कहा है। आयोग ने केस से संबंधित जानकारियां और पुलिस की कार्रवाई का ब्यौरा भी तुरंत भेजने की अपील की है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से ये जानकारी भी मांगी कि केस से संबंधित पुलिस अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की गई जिन्होंने पीड़िता की शिकायत दर्ज करने से इनकार किया था। 
विज्ञापन

भोपाल के आईजी लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर और कोर्ट में पेश किया जा चुका है। जबकि चौथा आरोपी अभी भी फरार और उसकी तलाश जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करवाने के आदेश दिए हैं। 

मंगवार की शाम हबीबगंज आरपीएफ थाने से सिर्फ सौ मीटर दूर एक छात्रा के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 19 वर्षीय पीड़िता बीएससी की छात्रा है और विदिशा जिले की रहने वाली है। 

student gang raped in bhopal ncw ask dgp for action taken report
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीड़ित छात्रा सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है और उसके माता-पिता पुलिसकर्मी हैं। जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे झाड़ियों में खींच ले गए जहां लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और जब वो निढाल हो गई तो उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। पीड़‌िता ने बताया कि वहशियों ने इस दौरान कई बार चाय भी पी थी।

होश आने छात्रा महज सौ मीटर दूर हबीबगंज पुलिस थाने पहुंची जहां से अपने पिता को फोन किया। उसके पिता थाने आए और उसे स्टाफ क्वार्टर लेकर गए। इस बीच छात्रा की मां भी विदिशा से पहुंच गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में था।

सबसे चौंकाने वाला पहलू ये है कि जब छात्रा अपने पिता के साथ बुधवार की सुबह महाराणा प्रताप नगर थाना पहुंची तो वहां मौजूद सब इंस्पेक्टर ने एफआईआर दर्ज करने से इसलिए मना कर दिया कि ये केस हबीबगंज इलाके का है। परेशान माता-पिता एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन केस दर्ज किया हुआ। 

इस केस में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं जिन्होंने केस को फिल्मी मानते हुए पहले तो एफआईआर दर्ज नहीं की। 24 घंटे बीतने के बाद जीआरपी पुलिस ने मेडिकल जांच और रेप की पुष्टि होने के बाद केस दर्ज किया। मामले में पुलिस की फजीहत को देखते हुए इस लापरवाही के लिए एसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। लापरवाही के आरोप में तीन थानों के टीआई को भी सस्पेंड किया गया है।  
 
 
भोपाल में गैंगरेप की घटना ने बाद लोगों में नाराज़गी है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीआरपी पुलिस स्टेशन पर गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed