{"_id":"578f34774f1c1b531fc4b7b7","slug":"stones-and-mud-send-to-the-flood-affected-people-of-madhya-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद में भेजे गए 'पत्थर और मिट्टी के टुकड़े'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद में भेजे गए 'पत्थर और मिट्टी के टुकड़े'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
राशन में मिले पत्थर और मिट्टी के टुकड़े।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई थी। भारी बारिश के चलते वहां पर न केवल प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ, बल्कि बहुत से लोगों ने भी अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राज्य सरकार की तरफ से मदद भेजी गई, लेकिन सोमवार को भोपाल के बहुत से लोग इस मदद के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सरकार की तरफ से मदद के रूप में भेजे गए राशन में पत्थर और मिट्टी के टुकड़े मिले। इससे बाढ़ से प्रभावित लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और वे राशन की दुकान के बाहर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
अब तक मध्य प्रदेश में बाढ़ की वजह से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और बहुत सारी प्रॉपर्टी का नुकसान हो चुका है। ऐसे में पहले से ही परेशान लोगों को पत्थर और मिट्टी वाला राशन देना उनका मजाक उड़ाने जैसा है।
Bhopal: Locals protest outside a ration shop after mud and stones were found in food sent as relief to flood victims pic.twitter.com/tAdfwngPSq
— ANI (@ANI_news) July 19, 2016
शिवराज ने भी किया था प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
राशन में पत्थर और मिट्टी मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था और लोगों को हर जरूरी मदद मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया था।
उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति में लोगों की जान बचाना ही उनकी प्राथमिकता था। शिवराज सिंह के अनुसार एक बार स्थिति कंट्रोल में आ जाए तो फिर इन क्षेत्रों में हुए नुकसान पर ध्यान दिया जाएगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बाढ़ से करीब 3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति में लोगों की जान बचाना ही उनकी प्राथमिकता था। शिवराज सिंह के अनुसार एक बार स्थिति कंट्रोल में आ जाए तो फिर इन क्षेत्रों में हुए नुकसान पर ध्यान दिया जाएगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बाढ़ से करीब 3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
