फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Still the pain of Uttarakhand tragedy: neither the bodies of two youths of Narwar killed in the tragedy, nor relief amount, problem in getting the death certificate made

उत्तराखंड त्रासदी का दर्द अब भी: त्रासदी में मारे गए नरवर के दो युवकों का न शव मिला, न राहत राशि, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कत

Wed, 19 Jan 2022 02:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Jan 2022 02:48 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के दो युवक 21 फरवरी 2021 को उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान मारे गए थे, लेकिन इन दोनों युवकों के परिजनों को अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। इससे परिवारजनों को अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Still the pain of Uttarakhand tragedy: neither the bodies of two youths of Narwar killed in the tragedy, nor relief amount, problem in getting the death certificate made
Shivpuri: मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंची मृतक की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले के दो युवक 21 फरवरी 2021 को उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान मारे गए थे, लेकिन इन दोनों युवकों के परिजनों को अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। क्योंकि इन दोनों ही युवकों के शव नहीं मिल पाए थे। मृत्यु प्रमाण पत्र ना होने से परिवारजनों को अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिली है। परिवारजन कभी उत्तराखंड के सरकारी कार्यालय तो कभी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि अभी तक दोनों युवकों के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बने हैं और उत्तराखंड की सरकार के प्रशासनिक अधिकारी कहते हैं कि शिवपुरी से उन्हें कोई कागज नहीं भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर शिवपुरी जिला मुख्यालय के कलेक्टर कार्यालय की ओर से जानकारी बताई जाती है कि शिवपुरी से सारी प्रक्रिया पूरी कर दस्तावेज उत्तराखंड भेजे जा चुके हैं लेकिन फिर भी मृतक युवकों का अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में नरवर के राकेश नरवरिया और भानु सिकरवार की मौत हो गई थी। जिनके बाद उत्तराखंड सरकार इनके शव तलाशने में नाकाम रही। जिसके बाद से आज तक राकेश के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए उसकी पत्नी दर-दर भटक रही है। कलेक्टर कार्यालय पहुंची राकेश की पत्नी ने बताया कि उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं बनाया गया, जिसके कारण उसे मिलने वाली राहत राशि भी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed