{"_id":"c400975f0f72e529cb42ba4feffb5e38","slug":"stepfather-raped-daughter-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों तक सौतेले पिता ने किया बेटी से रेप, उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों तक सौतेले पिता ने किया बेटी से रेप, उम्रकैद
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jan 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सौतेला पिता अपनी 14 साल की बेटी से कई महीनों से बलात्कार कर रहा था।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट ने दुष्कर्मी उमेश (48) पिता पूरणचंद को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी साथ ही पांच हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया।
कोर्ट ने फैसले में कहा "अगर कोई बच्ची अपने पिता के पास भी सुरक्षित नहीं है तो ऎसे में वह कहां सुरक्षित रह सकेगी। पीडिता को जो वेदना मिली है वह उससे जिंदगी भर नहीं उबर सकती।"
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पिता अपनी बेटी से कई महीनों से बलात्कार कर रहा था और इस बात का खुलासा तब हुआ जब 14 वर्षीय बेटी इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जिला न्यायालय में चालान पेश किया। आरोपी के खिलाफ अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल 8 गवाह पेश किए गए। इसमें अधिकांश पड़ोसी और मोहल्ले वाले शामिल थे। सभी ने कोर्ट में आरोपी के चरित्र को लेकर बयान दर्ज करवाए।
