{"_id":"5d5ce3ec8ebc3e6c5f145cfb","slug":"station-master-dies-due-to-falling-while-boarding-slow-train-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: धीमी गति से चल रही ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरने से स्टेशन मास्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: धीमी गति से चल रही ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरने से स्टेशन मास्टर की मौत
Wed, 21 Aug 2019 11:55 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, भोपाल
न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीमी गति से चल रही बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में गंजबासौदा से करीब नौ किलोमीटर दूर पबई रेलवे स्टेशन पर चढ़ते वक्त मंगलवार को रेलवे के एक स्टेशन मास्टर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। भोपाल से पबई रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 82 किलोमीटर है।
गंजबासौदा जीआरपी थाने के सब इंस्पेक्टर प्रभुदयाल दंडोतिया ने बताया कि पबई रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर-भोपाल ट्रेन आज शाम करीब चार बजे धीमी गति से चल रही थी। इस दौरान पबई रेलवे स्टेशन मास्टर प्रमोद पंसोरिया (35) ने इसमें चढ़ने की कोशिश की, लेकिन उनका पैर फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गये और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि वह इस ट्रेन से पबई से अपने घर भोपाल आना चाह रहे थे। इस ट्रेन का पबई रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है, लेकिन धीमी गति के कारण पंसोरिया ने भोपाल जाने के लिए उसमें चढ़ने का प्रयास किया था। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में जीआरपी में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।