फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Rakesh Agrawal Murder Case: IAS Association Seeks SIT Probe, Meets CM Mohan Yadav

भोपाल राकेश अग्रवाल हत्याकांड: SIT जांच की मांग, सीएम से मिला आईएएस एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 21 Oct 2026 08:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 21 Oct 2026 08:17 PM IST
सार

भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आईएएस एसोसिएशन ने एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और बड़े आर्थिक लेन-देन समेत सभी पहलुओं की जांच कराने की मांग रखी।

विज्ञापन
Bhopal Rakesh Agrawal Murder Case: IAS Association Seeks SIT Probe, Meets CM Mohan Yadav
आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने सीएम से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में मध्यप्रदेश आईएएस एसोसिएशन ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराने की मांग रखी। एसोसिएशन चाहता है कि हत्या के पीछे लूट के अलावा कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और बड़े आर्थिक लेन-देन की आशंका की भी जांच की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या जैसे गंभीर मामले में जांच किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की निगरानी में कराई जाए। इसके साथ ही अकेले रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई गई। जानकारी के अनुसार, 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और एसआईटी के गठन पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पहले ही पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को मामले की निगरानी करने के निर्देश दे चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: डिंडौरी में सीएमएचओ-डीएचओ समेत 6 पर एफआईआर, 60.60 लाख के कथित गबन का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया
आईएएस एसोसिएशन ने कहा कि राकेश अग्रवाल जैसे विनम्र और कर्मठ अधिकारी की इस तरह हत्या होना पूरे प्रशासनिक महकमे के लिए गंभीर चिंता का विषय है। एसोसिएशन का मानना है कि मामले का जल्द खुलासा होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि सेवानिवृत्त अधिकारियों, विशेषकर अकेले रहने वालों की सुरक्षा की समीक्षा कर जरूरी कदम उठाए जाएं। 


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: कोटा और ग्वालियर हादसे के घायलों से मिले सीएम मोहन यादव,एआईआईएमएस में जाना इलाज का हाल

हत्या के दो दिन पहले रखा था केयरटेकर
राकेश अग्रवाल का शव 30 सितंबर की सुबह भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित सूरजनगर के बंगले में मिला था। धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। वारदात के बाद घर की अलमारियों के ताले टूटे मिले। घर से जेवरात, नकदी और उनका मोबाइल फोन भी गायब था। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या से महज दो दिन पहले, 27 सितंबर को पंजाब के नाभा निवासी वरुण कुमार को केयरटेकर के रूप में काम पर रखा गया था। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले में लूट के साथ कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की आशंका को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: डिंडौरी में सीएमएचओ-डीएचओ समेत 6 पर एफआईआर, 60.60 लाख के कथित गबन का मामला

पत्नी ने दूसरे नौकर से खुलवाया दरवाजा
राकेश अग्रवाल की पत्नी निशी अग्रवाल के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे जब उनकी नींद खुली तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इसके बाद दूसरे नौकर अमर थापा को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया। कमरे से बाहर आने पर हत्या का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed