फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   state Govt taken big step to prevent property fraud now there is no need of witnesses and notary in registry

पहल: अब रजिस्ट्री में गवाह और नोटरी की जरूरत नहीं, जानें फिर कैसे खरीद पाएंगे जमीन या फ्लैट

Sat, 14 Aug 2021 10:51 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 14 Aug 2021 10:51 AM IST
सार

मध्यप्रदेश देश में ऐसा प्रयोग करने वाला पहला राज्य होगा। इस नई व्यवस्था को लागू होने में करीब एक साल का समय लगेगा। इस व्यवस्था से जमीन खरीदने में धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। 

विज्ञापन
state Govt taken big step to prevent property fraud now there is no need of witnesses and notary in registry
फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीन या फ्लैट की खरीदारी में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए प्रदेश सरकार नई व्यवस्था बना रही है। संपदा-2 सॉफ्टवेयर में बदलाव करने की तैयारी चल रही है। इस व्यवस्था से न केवल रजिस्ट्री की प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि मोबाइल पर ही ये पता चल जाएगा कि शहर के किस इलाके में प्रॉपर्टी खरीदना आसान और फायदेमंद होगा। साथ ही प्रॉपर्टी के आसपास ऐसे कौन से प्रोजेक्ट हैं, जो सरकार ने स्वीकृत किए हैं। जो प्रॉपर्टी आप खरीदना चाहते हैं उसके आसपास कितनी रजिस्ट्री हो रही हैं और कितनी स्टाम्प ड्यूटी चुकाना पड़ेगी। मध्यप्रदेश देश में ऐसा प्रयोग करने वाला पहला राज्य होगा। इस नई व्यवस्था को लागू होने में करीब एक साल का समय लगेगा। पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया इसके लिए लैंड एंड रिकॉर्ड्स डिपार्टमेंट के खसरों को लिंक किया जा रहा है।

विज्ञापन


मोबाइल एप से कर सकेंगे पता
पंजीयन मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, लोगों की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है। इस एप के जरिए आप अपने मोबाइल पर पता लगा सकेंगे कि जिस जगह पर आप खड़े हैं, उस जमीन की वास्तविक मूल्य क्या है। साथ ही यह भी जानकारी मिलेगी कि यह जमीन या फ्लैट विवादित तो नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed