{"_id":"5b48d0024f1c1b3a748b45c8","slug":"state-congress-chief-kamal-nath-writes-letter-to-lord-mahakal-to-end-shivraj-government-misrule","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ ने भाजपा का ‘कुशासन’ खत्म करने के लिए भगवान महाकाल को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ ने भाजपा का ‘कुशासन’ खत्म करने के लिए भगवान महाकाल को लिखी चिट्ठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने भगवान महाकालेश्वर को एक खुला पत्र लिखकर राज्य में भाजपा के कथित ‘कुशासन’ के अंत के लिए लोगों को आशीर्वाद देने की गुजारिश की है। बता दें कि राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
शुक्रवार को मीडिया में जारी पत्र में कांग्रेस नेता ने भगवान से आग्रह किया है कि वह राज्य के लोगों को आशीर्वाद दें ताकि वे मतदान करके भाजपा के 15 साल के कुशासन का अंत करें। बता दें कि उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर को भगवान शिव का सबसे पवित्र निवास स्थान माना जाता है।
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह के शासन में राज्य के किसान आत्महत्या कर रहे हैं और लड़कियों के साथ रेप हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस ने शुक्रवार को एलान किया कि वह भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के जवाब में अपना ‘जन जागरूकता अभियान’ शुरू करेगी। गौर करने वाली बात है कि यह कैंपेन उन्हीं रास्तों से होकर गुजरेगी जिनसे ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार से ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की उज्जैन से शुरुआत करेंगे।