फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   starting a small beauty parlour in village is also employment said prime minister narendra modi

जब BJP सांसद से पीएम बोले- गांव में ब्यूटी पार्लर चलाना भी रोजगार है

Mon, 23 Apr 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 23 Apr 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
starting a small beauty parlour in village is also employment said prime minister narendra modi

भारत में बढ़ती बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार ने स्टार्टअप इंडिया और कौशल विकास जैसी कई योजनाओं को शुरू किया है। इन योजनआों का मकसद बेरोजगारी दूर करने के लिए महज नौकरी देना नहीं है बल्कि नौकरी उत्पन्न करना भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भोपाल के सांसद आलोक संजर ने आजीविका को लेकर एक सवाल पूछा। जिसके जवाब में पीएम मोदी ने उदाहरण देते हुए बताया कि गांव में दो लड़कियों ने हिम्मत करके एक ब्यूटी पार्लर खोला। पहले गांव की महिलाएं वहां आने में झिझक रही थीं लेकिन बाद में शादी ब्याह के अवसर पर वहां महिलाओं ने आना शुरू कर दिया। जिससे उन लड़कियों को काम मिलने लगा। पीएम ने कहा यही तो है छोटा स्वरोजगार, जिसे कौशल विकास के जरिए आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन


संजर से पीएम मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। पीएम ने संजर से कहा कि वह मध्यप्रदेश के लोगों को उनका प्रणाम कहें। उन्होंने संजर से कहा कि बताएं, आप क्या पूछना चाहते हैं। तो संजर ने पूछा कि आजीविका बहुत लोगों को मिल चुकी है लेकिन फिर भी यह एक बड़ा प्रश्न बनी हुई है। उन्होंने पीएम से पूछा कि आपकी बहुत सी योजनाएं हैं पर लोगों को अभी तक उनकी पर्याप्त जानकारी नहीं मिल पाई है। इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि इसलिए वह कौशल विकास को मजबूत करना चाहते हैं। इसी दौरान उन्होंने ब्यूटी पार्लर का भी उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार को बच्चों के लिए पढ़ाई, बुजुर्गों के लिए दवाई और युवाओं के लिए कमाई का इंतजाम भी करना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में रोजगार के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा था कि यदि कोई व्यक्ति पकौड़ा बेचकर पैसे कमाता है, तो वह भी तो रोजगार ही होगी। हालांकि पीएम के ऐसा कहने पर कई लोगों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद कई विपक्षी पार्टियों द्वारा पकौड़ा बेचने को एक तंज के रूप में भी इस्तेमाल किया जाने लगा।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed