फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Spy sisters Hina and yasmin send two thousands photograps and messages to ISI on eight phone numbers of pakistan police try to recover data

जासूस बहनें: पाकिस्तान भेजे दो हजार फोटो और मैसेज, 8 नंबरों पर देती थीं सारी सूचनाएं, ऐसे रिकवर हो रहा डाटा

Tue, 25 May 2021 08:20 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Tue, 25 May 2021 08:20 PM IST
सार

हिना और यास्मीन करीब डेढ़ वर्ष से पाकिस्तानियों के संपर्क में थीं। यास्मीन ने यह बात कबूल की है और उसने आईएसआई एजेंट दिलावर के संपर्क में होने की बात भी मानी। उसने बताया कि वह दिलावर से शादी करना चाहती थी।

विज्ञापन
Spy sisters Hina and yasmin send two thousands photograps and messages to ISI on eight phone numbers of pakistan police try to recover data
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान को देश से संबंधित सूचनाएं भेजने के आरोप में इंदौर निवासी दो सगी बहनों हिना और यास्मीन से पूछताछ की जा रही है। दोनों बहनों को उनके ही घर में नजरबंद रखा गया है। सूत्रों का दावा है कि ये दोनों युवतियां करीब डेढ़ साल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट दिलावर के संपर्क में थीं और पाकिस्तान के 8 नंबरों पर अब तक दो हजार से ज्यादा फोटो व मैसेज भेज चुकी हैं। 

विज्ञापन

सेना से रिटायर्ड नायक की बेटियां हैं दोनों

जानकारी के मुताबिक, हिना और यास्मीन गवली पलासिया में रहने वाले सेना से रिटायर्ड नायक की बेटियां हैं। कुछ अफसर उनके घर पूछताछ करने गए तो दोनों बहनों ने हंगामा किया। बता दें कि आईबी की सूचना के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने कुछ दिन पहले यास्मीन और हिना को उनके घर में नजरबंद किया था। उस वक्त उनकी बड़ी बहन कौसर, बहनोई और बहन का बेटा भी घर में थे। ऐसे में पुलिस की एक टीम युवतियों के जीजा और उसके बेटे को पूछताछ के लिए इंदौर ऑफिस ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल से पाकिस्तानियों के संपर्क में थीं दोनों बहनें

जांच में सामने आया है कि हिना और यास्मीन करीब डेढ़ वर्ष से पाकिस्तानियों के संपर्क में थीं। यास्मीन ने यह बात कबूल की है और उसने आईएसआई एजेंट दिलावर के संपर्क में होने की बात भी मानी। उसने बताया कि वह दिलावर से शादी करना चाहती थी। वह पाकिस्तान जाने के लिए भी तैयार थी। हालांकि, पुलिस गिरफ्त में आने का शक होने पर दोनों बहनों ने सभी डाटा डिलीट कर दिया, जिसे रिकवर किया जा रहा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के 8 नंबरों पर होता था संपर्क

बताया जा रहा है कि दोनों बहनें पाकिस्तान के आठ नंबरों पर संपर्क करती थीं। जांच में एजेंसियों को पता चला है कि यास्मीन पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के लिए कॉल सेंटर चलाने वाले युवकों से बातें करती थीं। शक है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी अब कॉल सेंटर की मदद से भारतीय महिलाओं को अपने जाल में फंसाती है।

गृह मंत्रालय को भेजी गोपनीय रिपोर्ट

सूत्रों की मानें तो यह ऑपरेशन आईबी की सूचना पर किया गया, जिसके लीक होने से आईबी के अफसर नाराज हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की एक गोपनीय रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी। इस रिपोर्ट में युवतियों की जानकारी, मोबाइल नंबर, बैंक खाते और आईडी सहित पाकिस्तान की सारी जानकारी भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed