फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Raja Murder Case: Raja Brother Vipul Responds After Sonam Raghuvanshi Arrested News in Hindi

Raja Murder Case: 'जब तक कबूल न करे, हम दोषी नहीं मानते', राजा के भाई विपुल बोले- मेघालय के सीएम बातें कर रहे

Mon, 09 Jun 2025 12:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 12:52 PM IST
सार

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब उनके भाई विपुल रघुवंशी ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सोनम ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर नहीं किया था, बल्कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया।





 

विज्ञापन
Indore Raja Murder Case: Raja Brother Vipul Responds After Sonam Raghuvanshi Arrested News in Hindi
विपुल रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब उनके भाई विपुल रघुवंशी ने पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सोनम रघुवंशी ने आत्मसमर्पण नहीं किया, बल्कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मिली थी, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन


विपुल रघुवंशी ने कहा, "मैंने रात करीब 2 बजे गोविंद से बात की थी। उसने बताया कि सोनम यूपी में मिली है। इसके बाद हमने यूपी पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया। यह कहना गलत है कि सोनम ने आत्मसमर्पण किया।"
विज्ञापन


'जब तक कबूल न करे, हम उसे दोषी नहीं मानते'

विपुल ने कहा कि सोनम और राजा की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल थी। मैंने कभी दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं देखा। जब तक सोनम खुद यह स्वीकार नहीं करती कि वह इस मामले में शामिल है, हम उसे दोषी नहीं मान सकते। उन्होंने आगे कहा, 'पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तक नहीं मिली, एसपी फोन नहीं उठाते, मेघालय के सीएम सिर्फ बातें कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sonam Raghuwanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा


विपुल ने मेघालय पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'मेघालय के मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं कि पुलिस 24x7 काम कर रही है, लेकिन हमने एसपी को कई बार फोन किया, उन्होंने एक बार भी फोन नहीं उठाया। अभी तक हमें राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तक नहीं सौंपी गई है।'

 
'CBI से हो जांच’

परिवार ने मामले की जांच सीबीआई या मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपने की मांग की है। विपुल ने कहा, "हमें यह तक नहीं पता कि सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची। शिलांग पुलिस ने हमसे कोई जानकारी साझा नहीं की। हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि अगर सोनम इस मामले में दोषी है, तो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।" परिवार का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच केवल तभी संभव है जब यह किसी केंद्रीय एजेंसी या राज्य की विश्वसनीय पुलिस को सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed