फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Social media helped two-yr old indore toddler to reunite with the family

सोशल मीडिया ने पहुंचाया घर: इंदौर में रास्ता भटकी ढाई साल की मासूम को सोशल मीडिया की मदद से पुलिस ने पहुंचाया घर...

Sat, 30 Oct 2021 05:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 30 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

इंदौर पुलिस ने शुक्रवार को एक ढाई साल की बच्ची को सोशल मीडिया की मदद से घर पहुंचाया। यह बच्ची परिजनों से बिछड़ गई थी।

विज्ञापन
Social media helped two-yr old indore toddler to reunite with the family
इंदौर में गुम हुई बच्ची अपने रिश्तेदारों के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मामला बाणगंगा इलाके का है। सरकारी स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर ढाई साल की बच्ची अकेली घूम रही ती। बच्ची को अकेला देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बच्ची के परिवार को ढूंढने की जिम्मेदारी महिला डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक श्रद्धा पवार को सौंपी। बच्ची काफी छोटी थी और अपने घर के बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी। पुलिस भी समझ नहीं पा रही थी कि कैसे बच्ची के माता-पिता तक पहुंचा जाए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया से मिला घर का पता
इसके बाद पुलिस को तरकीब सूझी और बच्ची का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसके बारे में पता लगाने की कोशिश की। बच्ची को पुलिस ने बिस्किट और खिलौने दिलवाए ताकि वह न डरे। जिस जगह पर बच्ची मिली थी, वहां आसपास एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिकार सोशल मीडिया से ही पुलिस को बच्ची के घर की जानकारी मिली। बच्ची की मां वैशाली ठाकुर ने बताया कि वह महेश यादव नगर में रहती है। बच्ची गुम हो गई थी, जिसे पुलिस ने घर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed