जेल में सांपों से हड़कंप, पाले जाएंगे नेवले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में 175 साल पुरानी जिला जेल में वैसे तो कई खूंखार कैदी बंद हैं। लेकिन इन दिनों इन बंदियों की खौफ से नींद गायब है।
इंदौर के इस जेल में आए दिन सांप निकल रहे हैं। यहां इतने सांप निकल रहे हैं कि जेल कर्मचारी भी घबरा गए हैं। हालत यहां तक है कि इन सापों को मारने के लिए नेवलों की वेकेंसी निकलेगी।
सामान्य भाषा में कहा जाए तो जेल प्रशासन सापों की इस समस्या से निपटने के लिए नेवले पालने वाली है। ताकि जेल में आए दिन निकलने वाले इन सापों के झंझट से मुक्ति मिल सके।
कई जीव-जंतुओं का डेरा
जानकारी के अनुसार जिला जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी ने बताया कि पिछले 15 दिन में दो कैदी जफर और फिरोज सांप के डसने के कारण अस्पताल पहुंच चुके हैं। हालांकि ये सांप जहरीले नहीं थे जिससे दोनों कैदियों की जान को कोई खतरा नहीं है।
सांप निकलने की लगातार हो रही घटनाओं से कैदी और जेलकर्मी डरे हुए हैं। इसलिए सांपों को जेल परिसर से भगाने के लिए नेवले पालने का विचार किया जा रहा है। हम सांपों की समस्या से निपटने के लिए वन विभाग की मदद भी लेंगे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 1839 में बनी जेल इमारत में शवगृह और फांसी घर जैसे कई स्थान सालों से बंद पड़े हैं। इससे जेल में अनेक जीव-जंतुओं ने डेरा जमा लिया है।
