फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Slogans of Murdabad were raised during vikas yatra of Pandhana MLA Ram Dangore in Khandwa

MP: पंधाना विधायक की विकास यात्रा में लगे मुर्दाबाद के नारे, विधायक बोले- जयस का हाथ; कांग्रेस ने ये कहा

Mon, 13 Feb 2023 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

भाजपा विधायक राम दांगोरे अपनी विकास यात्रा के दौरान पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गरण गांव के दौरे पर थे। वहीं, गरण गांव में विकास यात्रा के मंच पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले ग्रामीण थे। उन्होंने ही विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

विज्ञापन
Slogans of Murdabad were raised during vikas yatra of Pandhana MLA Ram Dangore in Khandwa
पंधाना विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में विकास यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा विधायक क्षेत्र में कोई विकास कार्य किए बगैर ही विकास यात्रा निकाल रहे हैं। खंडवा के पंधाना विधानसभा से विधायक राम दांगोरे की विकास यात्रा के दौरान ग्राम गरण गांव में ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंडाल में मौजूद कुर्सियां भी तोड़ डाली। वहीं, विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंडाल में रखी कुर्सियां इधर उधर फेंकीं
पंधाना से भाजपा के विधायक राम दांगोरे प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता भी हैं। भाजपा विधायक राम दांगोरे अपनी विकास यात्रा के दौरान पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गरण गांव के दौरे पर थे। वहीं, गरण गांव में विकास यात्रा के मंच पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले ग्रामीण थे। उन्होंने विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और पंडाल में रखी कुर्सियां भी इधर से उधर फेंक दीं।

विज्ञापन

Slogans of Murdabad were raised during vikas yatra of Pandhana MLA Ram Dangore in Khandwa
खंडवा में विकास यात्रा के दौरान सभा की कुर्सियां इधर उधर फेंकते स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

'यह विरोध जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया है'
भाजपा विधायक राम दांगोरे ने इस मामले पर एक वीडियो जारी कर कहा कि गरण गांव में जो विरोध हुआ है वह जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया है। विधायक ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई थीं जिसके खिलाफ उन पर केस दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जयस के कार्यकर्ता उस मामले में दर्ज FIR को वापस लेने की मांग कर रहे थे। लेकिन यह मामला देश से जुड़ा हुआ मामला है। इस मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है, और जो उनका सहयोग करेगा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

'गांव के युवाओं ने ही एकमत होकर किया विरोध'
वहीं, कांग्रेस ने भी इस पूरे मामले को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादे जनता समझ चुकी है। आज गांव में विकास कार्य नहीं हो रहा है। जो काम हुए हैं वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा मजाक बनकर रह गई है। कांग्रेस शासनकाल में युवाओं को रोजगार और गांव का विकास कमलनाथ जी की पहली प्राथमिकता थी।

कांग्रेस का कहना है कि जयस ने नहीं गांव के युवाओं ने ही एकमत होकर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल विकास के नाम पर खोखले वादे ही किए हैं।

विधायकों का रिपोर्ट कार्ड साबित हो रही विकास यात्रा, टिकट आवंटन पर होगा असर
मध्य प्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा स्थानीय विधायकों का रिपोर्ट कार्ड साबित हो रही है। आए दिन विकास यात्रा में स्थानीय नागरिकों के विरोध की खबरें आने लगी हैं। ऐसे में यही माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर विधायकों के टिकट भी निर्धारित होंगे। खंडवा में भाजपा का अच्छा खासा वर्चस्व है। ऐसे में अब यहां स्थानीय भाजपा विधायकों के खिलाफ जनता मुखर होने लगी है। पहले खंडवा विधानसभा से विधायक देवेंद्र वर्मा के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, अब खंडवा की पंधाना विधानसभा से विधायक राम दांगोरे के खिलाफ ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed