फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Skill and degree together: MP students can pursue professional degree or diploma with UG, PG courses

डिग्री के साथ मिलेगा हुनर: मध्यप्रदेश में डिग्री के साथ प्रोफेशनल कोर्स करने की अनुमति, कॉलेजों के लिए अनिवार्य होगा 25 में से दो कोर्स कराना

Fri, 29 Oct 2021 07:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 29 Oct 2021 07:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में छात्र स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ प्रोफेशनल या सर्टिफिकेट कोर्स करने की अनुमति रहेगी। कॉलेजों को 25 प्रोफेशनल कोर्सेस में कम से कम दो कोर्स अपने कॉलेज में संचालित करने होंगे।  
 

विज्ञापन
Skill and degree together: MP students can pursue professional degree or diploma with UG, PG courses
कॉलेज स्टूडेंट्स।

विस्तार

मध्यप्रदेश में हायर एजुकेशन से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ प्रोफेशनल या सर्टिफिकेट कोर्स करने की अनुमति छात्रों को मिल गई है। कॉलेजों के लिए भी 25 प्रोफेशनल कोर्सेस तय किए गए हैं, जिनमें से कम से कम दो कोर्स उन्हें अपने कॉलेज में संचालित करने होंगे। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।  
विज्ञापन


अपर आयुक्त उच्च शिक्षा दीपक सिंह ने बताया कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार कॉलेजों में संचालित होने वाले प्रोफेशनल कोर्स कर सकते हैं। विभागीय वेबसाइट पर इन 25 प्रोफेशनल कोर्सेस की सूची दी गई है। अगर कॉलेज में छात्रों को अपनी रुचि का प्रोफेशनल कोर्स नहीं मिलता है तो वे SWAYAM पोर्टल पर उपलब्ध सामान क्रेडिट या उससे अधिक क्रेडिट के प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए छात्र को संबंधित कॉलेजों के सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन


SWAYAM पोर्टल पर उपलब्ध कोर्स यदि निर्धारित क्रेडिट से अधिक क्रेडिट का है तो छात्र को मिले अतिरिक्त क्रेडिट को ग्रेड कार्ड में दर्शाया जाएगा। हालांकि, इस अतिरिक्त क्रेडिट को सीजीपीए की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। विभाग ने विद्यार्थियों को पूर्व में चयनित मेजर, माइनर, ऑप्शनल एवं प्रोफेशनल कोर्स में बदलाव करने का अवसर भी दिया है। यह व्यवस्था कॉलेज स्तर पर इंटरनल रहेगी। छात्रों को कॉलेजों में विषय या संकाय बदलने संबंधी कार्यवाही पूर्व निर्धारित नियमों के आधार पर 8 से 20 नवंबर 2021 तक करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र डिग्री कोर्स के साथ महाविद्यालय में संचालित सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स चुन सकेंगे। इन कोर्स के चयन के लिए आवेदन का प्रारूप उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर, नए निर्देश में, एमपी ऑनलाइन के पोर्टल epravesh.mponline.gov.in पर उपलब्ध होगा। साथ ही छात्र कॉलेजों से भी आवेदन का फॉर्मेट प्राप्त कर सकेंगे। कॉलेज, पोर्टल पर सर्टिफिकेट/डिप्लोमा कोर्स की जानकारी  3 नवंबर 2021 तक अपडेट करना होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed