{"_id":"5c89cc47bdec221435565c5d","slug":"six-year-old-murdered-after-kidnapping-in-satna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: छह साल के मासूम का अपहरण, गला घोंटकर हत्या के बाद मांगी फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: छह साल के मासूम का अपहरण, गला घोंटकर हत्या के बाद मांगी फिरौती
Thu, 14 Mar 2019 09:06 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी चित्रकूट में तेल कारोबारी के जुड़वां बच्चों के हत्या की गुत्थी पूरी तरह से सुलझी भी नहीं थी कि सतना में हुए एक और अपराध ने लोगों को दहला कर रख दिया। सतना के नागौद थाना क्षेत्र के रहिकवारा में मंगलवार को हुई घटना मध्यप्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।
घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे शिवकांत प्रजापति को उसका 19 साल का रिश्तेदार उठाकर ले गया। बाद में उसने बच्चे को एक खाली पड़े मकान में ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने बच्चे के शव को बोरे में भरकर घर से 200 मीटर दूर स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्चे के शव को बरामद कर लिया।
सहयोगी महिला भी गिरफ्तार
इस वारदात में आरोपी को मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के दिए गए सिम से आरोपी अनुताभ ने बच्चे की हत्या के बाद परिवार के एक सदस्य को फोन कर 2 लाख रूपए फिरौती की मांग की थी।
विज्ञापन
फोन ट्रेस कर आरोपी को दबोचा
पुलिस ने इस मामले में फिरौती के लिए आए फोन को ट्रेस किया। जिससे महिला का सुराग मिला। महिला ने बताया कि यह सिम आरोपी अनुताभ प्रयोग कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस प्रथमदृष्टया इस घटना को पारिवारिक रंजिश मानकर जांच कर रही है। आरोपी की पहचान अनुताभ बोलई के रूप में हुई है। जो बच्चे का रिश्ते में चाचा लगता है। मृतक बच्चे के पिता किसान हैं।
सतना एसपी को हटाने की मांग
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव आयोग से सतना एसपी संतोष सिंह को हटाने जाने की मांग की है। बुधवार को राजेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव से मिलकर ज्ञापन सौंपा।