फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Six workers scorched in boiler in Khargone Kankaria Tire Factory

Khargone: कांकरिया टायर फैक्ट्री में हादसा, समय से पहले बॉयलर खोलने से छह श्रमिक झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Mon, 12 Jun 2023 07:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 12 Jun 2023 07:17 PM IST
सार

ग्राम कांकरिया में टायर फैक्ट्री में बॉयलर में झुलसने वाले श्रमिक नए होने के कारण कार्य में निपुण नहीं थे। समय से पहले बॉयलर का गेट खोलने से ये हादसा हुआ।

विज्ञापन
Six workers scorched in boiler in Khargone Kankaria Tire Factory
कांकरिया में टायर फैक्ट्री का बॉयलर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महेश्वर तहसील के ग्राम कांकरिया में टायर फैक्ट्री में बॉयलर में झुलसने से छह श्रमिक झुलस गए। फैक्ट्री में टायर को पकाकर लुग्दी बनाते लिए बॉयलर में डाला गया था। समय से पहले खोलने के कारण ये हादसा हुआ। बॉयलर का गेट खुलते ही छह श्रमिक उसकी चपेट में गए। घायल श्रमिकों को धामनोद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महेश्वर के पास कांकरिया में टायर फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। इस फैक्ट्री में सुबह करीब 11 बजे समय से पहले बॉयलर खोलने से वहां कार्य कर रहे छह श्रमिक घायल हुए हैं। इनमें से तीन श्रमिक बुरी तरीके से झुलस गए हैं।
विज्ञापन


पुराने वर्कर थे छुट्टी पर
बताया गया कि फैक्ट्री में पहले से काम करने वाले श्रमिक छुट्टी पर गए हुए हैं। उनकी जगह चार नए श्रमिक काम कर रहे थे। इस घटना का कारण श्रमिकों में कार्य कौशल की कमी माना जा रहा है। इस घटना के बाद तहसीलदार, थाना निरीक्षक पंकज तिवारी, सहित अन्य अधिकारी फैक्ट्री पहुंचे और मामले की जानकारी ली। तहसीलदार राकेश सस्तियां ने बताया कि समय से पहले बॉयलर खोलने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद फैक्ट्री के मैनेजर घायलों को धामनोद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
इस घटना में 33 वर्षीय कैलाश पिता मांग्या निवासी मनावर, 32 वर्षीय धर्मराज पिता प्रताप सिंह निवासी दौलतपुर अजमेर राजस्थान, 35 वर्षीय नानूराम पिता मनस्या निवासी खार, 30 वर्षीय भीम सिंह पिता कालू सिंह निवासी मनावर, 30 वर्षीय प्रकाश पिता रूमाल निवासी बेकल्यापुरा व नबू पिता मोहन घायल हुए हैं। नबू 80 प्रतिशत, कैलाश 70 प्रतिशत, भीमसिंह 58 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। तहसीलदार राकेश सस्तियां इस घटना को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संभागीय बॉयलर इंस्पेक्टर से इस कंपनी के बॉयलर जांच की कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed