फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Six cases of lumpy virus in Chhindwara 10 thousand animals have been vaccinated

Chhindwara: लंपी वायरस के 6 केस, वेटनरी अधिकारी का दावा- 10 हजार पशुओं को लग चुके हैं टीके

Wed, 12 Oct 2022 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 05:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में लंपी वायरस के अब तक छह केस मिले हैं। पशु चिकित्सकों का कहना है, जिले में 10 हजार पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Six cases of lumpy virus in Chhindwara 10 thousand animals have been vaccinated
लंपी वायरस के लक्षण मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी का दावा है कि पूरे जिले में लंपी वायरस के छह सस्पेक्टेड मवेशी मिले हैं। किसी भी पशु में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि इनके लिए गए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक भोपाल से नहीं आई है। ऐसे में उन्होंने पशुपालकों को कहा है कि वे घबराए नहीं, किसी भी प्रकार के लक्षण मिलने पर तत्काल इसकी सूचना पशु विभाग को दें।

विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पक्षबार के मुताबिक, अब तक छह सस्पेक्टेड मवेशियों के सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं, जिसमें से किसी भी जांच सैंपल की रिपोर्ट अभी तक छिंदवाड़ा नहीं पहुंची है। ऐसे में लंपी वायरस को लेकर कोई आधिकारिक बात नहीं कही जा सकती।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा में 2, मोहखेड़ और हर्रई में मिले एक-एक केस...
पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि छिंदवाड़ा में अब तक सिर्फ 6 सस्पेक्ट मवेशी मिले हैं, जिनमें प्रारंभिक तौर पर लंपी वायरस के लक्षण देखे जा रहे हैं। मवेशी में लंपी वायरस के लक्षण दिखाई दिए हैं, जिनमें तत्काल डॉक्टरों की टीम ने उनके सैंपल भोपाल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं। लेकिन क्योंकि वहां पूरे प्रदेश की जांच रिपोर्ट लंबित है। ऐसे में वेटिंग के कारण रिपोर्ट आने में काफी समय लग रहा है। जब तक रिपोर्ट नहीं आएगी, तब तक इस मामले में कुछ भी नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 किमी के दायरे में होगा रिंग वैक्सीनेशन...
डॉक्टर पक्षवार का कहना है कि यदि किसी भी मवेशी कि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मवेशी के संपर्क क्षेत्र के 5 किलोमीटर के दायरे में रिंग वैक्सीनेशन होगा, जिसको लेकर विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। पशु चिकित्सक के मुताबिक, कुल 25 हजार वैक्सीन की व्यवस्था की गई है, जिसमें से 10 हजार मवेशियों को वैक्सीनेट कर दिया गया है। इसमें गौशाला के मवेशी भी शामिल हैं। वहीं यदि किसी भी मवेशी में इस तरह के लक्षण पाए जाएंगे तो उसके आसपास के क्षेत्र को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा।


छिंदवाड़ा में बैतूल के रास्ते पहुंचा लंपी...
आशंका जताई जा रही है कि किसी पशुपालक ने बैतूल से कम पैसे के लालच में कोई संक्रमित गाय को खरीद कर लाया होगा, जिसके कारण जिले में इस वायरस ने दस्तक दी है। ऐसे में एहतियातन पशुपालकों से अपील की गई है कि वह किसी भी तरह की मवेशियों को बाहरी जिले से खरीद कर न लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed