{"_id":"5dc7b28a8ebc3e5af13eb80b","slug":"sister-in-law-used-to-add-salt-in-ready-to-eat-sabji-due-to-harassment-woman-ends-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी सब्जी बिगाड़ने के लिए ननद डालती थी नमक, प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी सब्जी बिगाड़ने के लिए ननद डालती थी नमक, प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान
Sun, 10 Nov 2019 12:17 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्यप्रदेश के भोपाल के बागमुगालिया में एक नवविवाहित ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके खाना बनाने के बाद नाबालिग ननद जानबूझकर उसमें नमक डाल देती थी।
विज्ञापन
जिसके कारण महिला को डांट पड़ती थी। एसडीओपी अनिल त्रिपाठी के अनुसार 24 साल की ज्योति अहिरवार ने एक नवंबर को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उसकी शादी दो साल पहले बागमुगालिया निवासी प्यारेलाल अहिरवार से हुई थी। मामला चूंकि नवविवाहिता का था इसलिए एसडीओपी ने इसकी जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने ज्योति के परिजनों और साथ रहने वाले छोटे भाई के बयान लिए। जिसमें सामने आया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कई बार ऐसा हुआ कि ज्योति के सब्जी बनाने के बाद ननद छुपकर उसमें नमक डाल देती थी। सब्जी में ज्यादा नमक होने की वजह से ज्योति को डांट पड़ती थी।
विज्ञापन
प्रताड़नाओं से तंग आकर ज्योति ने फांसी लगा ली। पुलिस ने महिला के पति प्यारेलाल, ससुर गणेश, सास मन बाई और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
