फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singhpur police arrested the accused of murder absconding for six years in Shahdol Madhya Pradesh

Shahdol: हत्या का फरार आरोपी छह साल बाद गिरफ्तार, हर बार पुलिस को चकमा दे जाता था चालीस हजार का इनामी बदमाश

Tue, 07 Feb 2023 09:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Feb 2023 09:26 PM IST
सार

पुलिस ने जानकारी दी कि बीते दिन पुलिस को सूचना मिली कि फरार इनामी आरोपी बमुरा गांव के जंगल में छुपा हुआ है। पुलिस ने फौरन उस पर अमल करते हुए जंगल की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Singhpur police arrested the accused of murder absconding for six years in Shahdol Madhya Pradesh
थाना सिंहपुर शहडोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में सिंहपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में छह साल से फरार इनामी आरोपी को सोमवार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स हत्या के एक मामले में थाना सिंहपुर के चिह्नित सनसनीखेज अपराध क्रमांक 132/17 धारा 302, 201, 34 भादंवि में आरोपी रमेश कुमार द्विवेदी (42) है। वह सिंहपुर थानांतर्गत कठौतिया के अमहा टोला का रहने वाला है। आरोपी घटना की तारीख से ही फरार चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार प्रयास किए। लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने दस हजार रुपये और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीसी सागर ने तीस हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थाना सिंहपुर ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी कराया था। बीते दिन पुलिस को सूचना मिली कि फरार इनामी आरोपी बमुरा गांव के जंगल में छुपा हुआ है। पुलिस ने फौरन उस पर अमल करते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटर साइकिल और लोहे का बका भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिंहपुर निरीक्षक एमपी अहिरवार, साइबर सेल प्रभारी सह निरीक्षक अमित दीक्षित, प्रआरक्षक महेंद्र सिंह, देवेंद्र पांडेय, विश्वनाथ सिंह, सत्यनायण पांडेय एवं आरक्षक आलोक सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed