फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Signs of Pakistan return Geeta states that her family may be Telugu speaking

इंदौरः पाकिस्तान से लौटी गीता के बिछड़े परिवार के तेलुगु भाषी होने के संकेत

Fri, 06 Nov 2020 07:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 06 Nov 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
Signs of Pakistan return Geeta states that her family may be Telugu speaking
पाकिस्तान से लौटी गीता(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान से पांच साल पहले भारत लौटी मूक-बधिर युवती गीता के बिछड़े परिवार को लेकर एक नया मामला सामने आया है। दरअसल एक संगठन ने जानकारी दी है कि इशारों की जुबान में गीता से कई दौर की बातचीत के दौरान उसके मूल निवास स्थान की भौगोलिक पृष्ठभूमि के बारे में कुछ अहम संकेत मिले हैं। ये संकेत महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले एवं इससे सटे तेलंगाना की ओर इशारा करते हैं। वहीं  संगठन ने परिवार के तेलुगु भाषी होने के भी संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


बिछड़े परिवार की खोज के लिए यह गैर सरकारी संगठन तेलंगाना और इसके पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में जल्द ही अभियान शुरू करेगा। राज्य के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दिव्यांगों की मदद के लिए चलाई जा रही आनंद सर्विस सोसाइटी शहर में गीता की देख-रेख कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेलंगाना से भौगालिक नजदीकी के कारण महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में भी कई लोग तेलुगु भाषा बोलते हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब तक देश के अलग-अलग इलाकों के 10 से ज्यादा परिवार गीता को अपनी लापता बेटी बता चुके हैं, लेकिन सरकार की जांच में इनमें से किसी भी परिवार का मूक-बधिर लड़की पर दावा साबित नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फिलहाल गीता की उम्र 30 साल के आस-पास आंकी जा रही है। वह बचपन में गलती से रेल में सवार होकर सीमा लांघने के कारण करीब 20 साल पहले पाकिस्तान पहुंच गई थी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गीता को लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में अकेले बैठा हुआ पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed