{"_id":"6a14090ef769587196098bb3","slug":"a-conductor-dies-a-painful-death-after-being-crushed-under-a-bus-the-driver-fled-the-scene-sidhi-news-c-1-1-noi1337-4320331-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधी में दर्दनाक हादसा: बस को रिवर्स कराते समय पहियों के नीचे आया कंडक्टर, मौके पर मौत; चालक व क्लीनर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधी में दर्दनाक हादसा: बस को रिवर्स कराते समय पहियों के नीचे आया कंडक्टर, मौके पर मौत; चालक व क्लीनर फरार
Mon, 25 May 2026 02:27 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:27 PM IST
सार
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में बस रिवर्स करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। ड्राइवर को रास्ता दिखा रहे कंडक्टर का संतुलन बिगड़ने से वह बस के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल का फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीधी के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमाई में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीधी से मझौली होते हुए शहडोल की ओर जा रही दीपक बस को चालक रिवर्स कर रहा था। मृतक की पहचान अजीत सिंह (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो उसी बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत था।
ड्राइवर को रास्ता और साइड बता रहा था कंडक्टर
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी राम भवन गुप्ता ने बताया कि करमाई गांव के पास मेडिकल कट पर एक यात्री को उतरना था, लेकिन बस तेज रफ्तार होने के कारण करीब 300 मीटर आगे जाकर रुकी। इसके बाद बस चालक ने वाहन को मोड़ने के बजाय सीधे रिवर्स गियर डाल दिया। कंडक्टर अजीत सिंह बस के पीछे-पीछे चलकर ड्राइवर को रास्ता और साइड बता रहा था।
इसी दौरान अचानक अजीत सिंह का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पाता, बस के पिछले हिस्से के दोनों पहिए उसके ऊपर से गुजर गए। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: एसजी बोले- ऐसी घटना से अच्छा, हो जाए तलाक; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- निष्पक्ष जांच जरूरी
बस चालक और क्लीनर मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद बस चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बस में उस समय करीब 48 यात्री सवार थे, जिन्होंने पूरी घटना पुलिस को बताई।
घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।