फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi police again in headlines: The then station in-charge beat a person with sticks in the middle of the road, the video is going viral

सीधी पुलिस फिर सुर्खियों में: तत्कालीन थाना प्रभारी ने बीच सड़क एक व्यक्ति को डंडों से पीटा, वीडियो हो रहा वायरल

Sun, 10 Apr 2022 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

सीधी में थाना प्रभारी द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। कुछ पुलिसकर्मी उस व्यक्ति को पकड़े हुए हैं तथा व्यक्ति के बार-बार हाथ पांव जोड़ने के बाद भी साहब को रहम नहीं आ रहा है और वे लगातार पिटाई कर रहे हैं। पिटाई करने के बाद जबरन उसे गाड़ी में ठूंस कर भरा जा रहा है।

विज्ञापन
Sidhi police again in headlines: The then station in-charge beat a person with sticks in the middle of the road, the video is going viral
थाना प्रभारी द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीधी जिले में पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर से सीधी पुलिस का कारनामा सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला अमिलिया थाना में पदस्थ रहे तत्कालीन थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार से जुड़ा हुआ है, जो एक व्यक्ति के साथ बाजार में प्लास्टिक नुमा डंडे से मार पिटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि तत्कालीन थाना प्रभारी अमिलिया अभिषेक सिंह परिहार गत दिनों कोतवाली थाना में पत्रकार व अन्य व्यक्तियों के साथ फोटो वायरल मामले में निलंबित हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई की जा रही है। कुछ पुलिसकर्मी उस व्यक्ति को पकड़े हुए हैं तथा व्यक्ति के बार-बार हाथ पांव जोड़ने के बाद भी साहब को रहम नहीं आ रहा है और वे लगातार पिटाई कर रहे हैं। पिटाई करने के बाद जबरन उसे गाड़ी में ठूंस कर भरा जा रहा है।
विज्ञापन


सीधी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले का कहना है कि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कोई इस प्रकार की घटना हुई है। वीडियो सामने आने के बाद हम जांच करेंगे और उसके बाद जो सही होगा कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed