फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj will be the CM face in MP Elections 2023

MP Elections 2023: शिवराज ही होंगे CM चेहरा, राजगढ़ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने किया खुलासा

Sun, 04 Jun 2023 10:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 04 Jun 2023 10:35 PM IST
सार

मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के के चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रविवार को राजगढ़ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे।

विज्ञापन
Shivraj will be the CM face in MP Elections 2023
बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे रविवार को राजगढ़ पहुंचे। वे यहां मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सहस्त्रबुद्धे ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने मध्यप्रदेश में अगामी नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया। पत्रकारों के सवालों के जवाब में साफ शब्दों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर मुहर लगाते नजर आए।

विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ  नेता डॉ. विनय सहस्रबुद्धे आज ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में आज हर गरीब को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योजनाएं तो पहले भी बनाई जाती थीं, लेकिन गरीबों को कभी योजना का लाभ नहीं मिलता था। इंदिरा गांधी, संजय गांधी और गांधी परिवार के नाम से कई योजनाएं बनी, लेकिन गरीबों तक इन योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था।
विज्ञापन


बीजेपी का चुनाव में धारा 370 प्रमुख मुद्दा रहा बीजेपी ने धारा 370 हटाई। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को मोदी सरकार ने खत्म किया। मोदी सरकार में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हर गरीब पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। उसको गति मिली है, लोग पूछते हैं ये डबल इंजन डबल इंजन क्या है तो में कहूंगा की मध्यप्रदेश में तो हमारी ट्रिपल इंजन की सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed