फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj targeted Congress: There is neither policy nor leadership in Congress, said on Ram Navami letter

MP कांग्रेस की 'महाभारत' पर सियासत: रामनवमी मनाने पर मचे घमासान पर शिवराज बोले- कांग्रेस में न नीति है न नेतृत्व

Wed, 06 Apr 2022 02:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 06 Apr 2022 02:06 PM IST
सार

बीजेपी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में न नीति है और न नेतृत्व है।  

विज्ञापन
Shivraj targeted Congress: There is neither policy nor leadership in Congress, said on Ram Navami letter
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी और हनुमान जयंती को भव्यता के साथ मनाने के पत्र को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से यह पत्र जारी तो हो गया, पर अब कांग्रेस के विधायक ही उस पर आपत्ति जता रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में न तो कोई नेतृत्व है और न ही कोई नीति। दरअसल, कांग्रेस के ही विधायक आरिफ मसूद ने अपनी ही पार्टी के रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने के निर्देशों पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि रमजान मनाने के लिए कोई पत्र जारी क्यों नहीं हुआ?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कहा कि कांग्रेस अंतर्विरोधों से जूझ रही है। उसके पास न तो कोई नीति है और न ही नेतृत्व है। अक्सर कांग्रेस भाजपा की नकल करने की कोशिश करती है और परेशानी में पड़ जाती है। ऐसा करने पर अंतर्विरोध के सुर निकलते हैं। कांग्रेस में अपनी ढपली और अपना राग सुना रहे हैं।
विज्ञापन

 
दरअसल, कांग्रेस ने रामनवमी और हनुमान जयंती मनाने के लिए जिला पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। विधायक आरिफ मसूद ने आपत्ति जताई है। मसूद ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों को लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी की तरफ से रामनवमी और हनुमान जयंती पर पत्र जारी करना पार्टी की विचारधारा के उलट बात है। उन्होंने पत्र जारी करने पर नेतृत्व से सवाल किया है कि यदि रामनवमी और हनुमान जयंती पर पत्र जारी किए जा रहे है तो रमजान मनाने क्यों नहीं? इसके बाद कांग्रेस पार्टी में घमासान शुरू हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed