{"_id":"5e29b5420868694a942bc384571afe7a","slug":"shivraj-singh-digvijay-singh-madhyapradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में वापसी के अलावा शिवराज के सामने एक और चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में वापसी के अलावा शिवराज के सामने एक और चुनौती
अमर उजाला
Updated Mon, 07 Oct 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव रैलियों में कहीं तीसरी बार सरकार बनाने की गुहार लगाते दिखे तो कहीं दावे करते। और यही बात उनके लिए इस बार सबसे बड़ी चुनौती भी है।
विज्ञापन
न सिर्फ तीसरी बार सरकार बनाने की चिंता बल्कि इस बार शिवराज सिंह के सामने सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने की चुनौती भी है।
विज्ञापन
और यह रिकॉर्ड तभी बनेगा जब शिवराज सिंह को तीसरी बार सत्ता हासिल होगी। इस समय वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
57 साल के चुनावी इतिहास में 17 मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन एक दशक तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अभी भी राज्य में सबसे अधिक दिनों तक शासन करने वाले मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह 3654 दिनों तक बतौर मुख्यमंत्री शासन कर चुके हैं, जबकि शिवराज सिंह का शासनकाल अभी तक 2935 दिनों का ही है।
तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर एक साल 11 माह पूरा करते ही वे प्रदेश में सबसे अधिक दिनों तक सीएम रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
प्रदेश में शासन कर चुके अब तक के 17 मुख्यमंत्रियों में दो ही मुख्यमंत्री ऐसे हैं जो तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं। वर्तमान में तमाम चैनलों व संगठनों के सर्वे के मुताबिक मध्यप्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा को सत्ता मिल सकती है।
यह अनुमान सही निकला और शिवराजसिंह ही मुख्यमंत्री बने तो वे सीएम की कुर्सी संभालने वाले प्रदेश के तीसरे नेता बन जाएंगे। अभी तक स्व. श्यामाचरण शुक्ल व स्व. अर्जुन सिंह ही तीन बार सीएम बने हैं।
