फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj singh chouhan regime change gang attack on opposition

सियासत: 'रिजीम चेंज गैंग' पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का प्रहार, विपक्ष को दी आत्ममंथन की सलाह

Sun, 18 Oct 2026 05:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 05:56 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘रिजीम चेंज गैंग’ का जिक्र कर कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष झूठे नैरेटिव फैलाकर सत्ता परिवर्तन का सपना देख रहा है। विभिन्न चुनावी नतीजों का हवाला देते हुए शिवराज ने विपक्ष को आत्ममंथन करने की सलाह दी।

विज्ञापन
shivraj singh chouhan regime change gang attack on opposition
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सत्ता परिवर्तन यानी 'रिजीम चेंज' से जुड़ी बहस के बीच कांग्रेस और पूरे विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच पर 'रिजीम चेंज गैंग' का उल्लेख करते हुए गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समूह देश में सत्ता बदलने का सपना देखता है, षड्यंत्र रचता है, झूठ फैलाता है और मनगढ़ंत नैरेटिव गढ़ने का काम करता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की जनता के मजबूत जनादेश के आगे इस समूह के सारे सपने केवल साबुन के बुलबुले की भांति फूट जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में जलकर वसूली पर विवाद: कांग्रेस बोली- जनता के पैसों से निजी एजेंसियों की कमाई क्यों?, महापौर का पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक बयानबाजी के बीच साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब देश के राजनीतिक गलियारों में 'रिजीम चेंज' को लेकर तीखी बयानबाजी जारी है। हाल ही में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से सरकार बदलने की बात रखी थी। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने भी सत्ता परिवर्तन की लड़ाई का जिक्र किया था। इस पूरे विषय पर राहुल गांधी और विपक्षी दलों की भावी राजनीति को लेकर व्यापक बहस चल रही है। यद्यपि शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में किसी भी नेता का व्यक्तिगत नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने 'रिजीम चेंज गैंग' शब्द का प्रयोग करके विपक्षी खेमे पर सीधा प्रहार किया।


विभिन्न चुनावी परिणामों का दिया हवाला
केंद्रीय कृषि मंत्री ने हाल ही में आए विविध चुनावी परिणामों को रेखांकित किया। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी और ओडिशा के 13 विश्वविद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बड़ी जीत का विशेष रूप से जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के निकाय चुनावों और असम, पश्चिम बंगाल तथा पुडुचेरी में हुए उपचुनावों के नतीजों का भी संदर्भ दिया। शिवराज सिंह चौहान ने इन नतीजों को देश की जनता के वास्तविक मूड का प्रत्यक्ष संकेत बताया। उन्होंने लिखा कि गांव हो या शहर, युवा वर्ग हो या सामान्य नागरिक, जनता का मूड बिल्कुल अलग है और इस समूह की स्क्रिप्ट पूरी तरह अलग।

आत्ममंथन करने का दिया परामर्श
केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी रवैये पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि लगातार मिल रही पराजय के बावजूद इन लोगों की भारत में दाल क्यों नहीं गल पा रही है। उन्होंने कहा कि जनता के रुख और जमीनी सच्चाई को समझे बिना केवल भ्रामक बातें फैलाने से सफलता नहीं मिलती। पोस्ट के अंत में उन्होंने 'रिजीम चेंज गैंग' को गंभीरता से आत्ममंथन करने का परामर्श दिया। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि गहन विचार-विमर्श के बाद भी इस समूह को अपनी विफलता का कारण समझ नहीं आता है, तो वे स्वयं अगले दिन बताएंगे कि भारतीय राजनीति में इनकी दाल क्यों नहीं गल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed