Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj singh chouhan kirar kumbh indore kirar samaj conference

किरार कुंभ: किरार समाज बचपन का झूला-जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी, इंदौर में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज

Sun, 15 Nov 2026 05:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

इंदौर के बापट चौराहे पर आयोजित किरार कुंभ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किरार समाज को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने बचपन के अनुभव साझा करते हुए गीता और रामायण से मिले संस्कारों का उल्लेख किया। साथ ही समाज और देशहित में जीवन समर्पित करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
shivraj singh chouhan kirar kumbh indore kirar samaj conference
इंदौर में कार्यक्रम का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित 'किरार कुंभ' में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि किरार समाज उनके बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है।
विज्ञापन


उन्होंने इंदौर के बापट चौराहे पर आयोजित इस जिला स्तरीय सम्मेलन में कहा कि जिस समाज में इन्सान जन्म लेता है, उसके संस्कारों और माता-पिता के आशीर्वाद से ही जीवन दिशा पाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को दूसरों के लिए जीने और 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो' का संदेश दिया। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सभी के प्रेम ने ही उन्हें 'मामा' बनाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन परियोजना का किया लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन के अनुभवों को किया साझा
शिवराज सिंह चौहान ने संबोधन के दौरान बचपन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वे एक छोटे से गांव में किसान परिवार में पैदा हुए थे। उनके मन में बचपन से ही देश और समाज के लिए कुछ करने की तड़प थी। बचपन में उन्होंने गीता और रामायण का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि दादाजी के स्वर्गवास के बाद आयोजित ब्राह्मण भोज में कई वस्तुएं और गीता की प्रतियां भेंट की जाती थीं। वहां बची हुई प्रतियों को उन्होंने बचपन में ही उठाकर पढ़ना शुरू कर दिया था। बार-बार गीता का अध्ययन करने के बाद उन्हें यह समझ आया कि जीवन का वास्तविक सार केवल अपने लिए जीने में नहीं है। जो व्यक्ति समाज, देश और जनता के हित में अपना जीवन समर्पित करता है, उसी का जीवन सही मायने में सार्थक होता है।

समय पर पहुंचने को किया विशेष इंतजाम
केंद्रीय मंत्री ने अपने परिचित अंदाज में मंच से कहा कि मंडीदीप में छठ मैया का आयोजन था। यदि वे सड़क मार्ग से यात्रा करते तो शाम तक वहां छठ के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते। इसी वजह से उन्होंने एक हवाई जहाज का इंतजाम किया, ताकि वे इंदौर पहुंचकर अपने समाज के लोगों के बीच समय पर शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि जिस समाज ने उन्हें संस्कार दिए, उसके बीच आना उनके लिए अत्यंत गर्व और खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed