फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj singh chauhan wealthiest among all winning chief minister

नए मुख्यमंत्रियों में शिवराज के पास सबसे ज्यादा दौलत

Mon, 09 Dec 2013 08:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 09 Dec 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan wealthiest among all winning chief minister

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद चारों राज्यों के संभावित मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहन सबसे अमीर राजनेता हैं।

विज्ञापन


उनके पास 6.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इस मामले में भाजपा के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्ष वर्धन सबसे निचले पायदान पर हैं। उनके पास मात्र 2.8 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के पास 5.61 करोड़ रुपये और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे के पास 4.04 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोचक तथ्य यह है कि देनदारियों के मामले में भी शिवराज इन चारों संभावित मुख्यमंत्रियों में आगे हैं।

उन पर 74 लाख की देनदारी है जबकि हर्ष वर्धन पर 19.5 लाख, राजे पर 7.29 लाख और सिंह पर 30.7 लाख की देनदारी है।

गलत साबित हुआ आडवाणी का अंदेशा
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे ने साबित कर दिया है कि नरेंद्र मोदी को इस सेमीफाइनल के पहले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने पर लाल कृष्ण आडवाणी ने जो अंदेशा जताया था वह गलत निकला।


आडवाणी की इस आशंका से उलट मोदी न सिर्फ चार राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का कुछ हद तक सेहरा अपने सिर लेने में कामयाब रहे बल्कि उन्हें चुप रहने पर मजबूर भी कर दिया है।

नतीजों के बाद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह इन चुनावों में मोदी की लोकप्रियता का सर्वाधिक लाभ मिलने की बात कह कर मोदी विरोधी खेमे को भी मुंह बंद रखने का संकेत दे दिया।

भाजपा इस हालात को बड़ा अवसर मानते हुए चुनावी नतीजों में मोदी के प्रभाव के इस माहौल यानि मोमेंटम को बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और थिंक टैंक माने जाने वाले आडवाणी विधान सभा चुनावों के पहले मोदी की ताजपोशी के विरोध में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed