फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj singh chauhan on facebook

जानें आजकल क्या कर रहे हैं सीएम शिवराज

Sat, 21 Jun 2014 02:21 PM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan on facebook

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आजकल फेसबुक पर काफी सक्रिय हैं और जनता को अपनी सरकार के कामों और उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन


आइए देखते हैं उनके पिछले कुछ फेसबुक पोस्ट और गतिविधियां और जानते हैं उनकी कई योजनाओं और कामों के बारे में।

स्कूल चलें हम अभियान

shivraj singh chauhan on facebook
शिवराज सिंह चौहान सरकार आजकल साक्षरता पर काफी ध्यान दे रही है। इसी क्रम में उन्होंने स्कूल चलें हम अभियान की शुरूआत की है।

ये योजना शिवराज सिंह की महत्वकांक्षी योजना है और इसके जरिए वो समाज को दुर्बलतम तबके तक पहुंच बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली पर ध्यान

shivraj singh chauhan on facebook

सरकारें सबसे ज्यादा बिजली पानी और सड़क के मुद्दे पर कोसी जाती हैं। अपने तीसरे कार्यकाल में शिवराज सिंह अब जनता को बिजली की समस्या से निजात दिलाना चाहते हैं।

एमपी के राजगढ़ में एनटीपीसी द्वारा 50 मेगावाट का एक बिजली संयंत्र स्थापित क्या गया है। 20 तारीख को शिवराज ने फेसबुक के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन

होनहार को बधाई

shivraj singh chauhan on facebook

20 तारीख को शिवराज सिंह ने एक पोस्ट फेसबुक पर डाली है जिसमें उन्होंने आईआईटी-जेईई रिजल्ट के टॉप 10 में जगह बनाने वाले एमपी के दो होनहारों को बधाई दी है।

इंदौर के गोविंद लाहोटी ने इस परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। शिवराज ने उन्हें भी शुभकामनाएं दी हैं।

निर्धन छात्रों के लिए व्यवस्था

shivraj singh chauhan on facebook

शिवराज सिंह सरकार ने एक से 12वीं तक के गरीब बच्चों के लिए रहने, खाने और कपड़ों की व्यवस्था की घोषणा की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इस घोषणा की जानकारी दी।

हालांकि देखना ये होगा कि पात्र छात्रों का चुनाव कैसे किया जाएगा और इस प्रक्रिया में पारदर्शिता कैसे लाई जाएगी।

निवेशकों के लिए घोषणा

shivraj singh chauhan on facebook

शिवराज सरकार ने दक्षिण अफ्रीकी निवेशकों के लिए संगल विंडो सुविधा देने का ऐलान किया है। हाल ही में सीएम ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा भी की थी।

नए निवेशक आने से एमपी की तकदीर कैसे और कितनी चमकेगी ये देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed