फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chauhan mother robbed in broad daylight

मुख्यमंत्री की मां का मंगलसूत्र छीना

Fri, 23 May 2014 05:45 PM IST
Updated Fri, 23 May 2014 05:45 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan mother robbed in broad daylight

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के साथ लूट की एक घटना हुई है।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में पुलिस इंकार कर रही है लेकिन पड़ोसियों ने लूट की घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह साकेत नगर में सीएम की मां के साथ घर के सामने लुटेरों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया।

पड़ोसियों ने की घटना की पुष्टि

Shivraj Singh Chauhan mother robbed in broad daylight

जानकारी के मुताबिक 9बी साकेत नगर के मकान नंबर 224 में मुख्यमंत्री के पिता प्रेमसिंह चौहान रहते हैं।

मुख्यमंत्री की 65 वर्षीय मां काशीबाई बुधवार सुबह फूल तोड़ रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन कर भाग गए।

पड़ोसियों ने घटना की पुष्टि की है लेकिन चूंकि पुलिस इस घटना से इंकार कर रही है इसलिए लुटेरों और मामले से जुड़ी और कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने किया घटना से इंकार

Shivraj Singh Chauhan mother robbed in broad daylight

लूट का शिकार हुई काशीबाई के बेटे वरुण चौहान ने बताया कि उनकी मां के साथ ऐसी कोई वारदात नहीं हुई है।

उन्होंने मीडिया के लोगों को अपनी मां से नहीं मिलने दिया और कहा कि उनके माता पिता घर पर आराम कर रहे हैं।

उन्होंने ऐसी किसी भी घटना के होने से साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन

सीएम ने लगाई फटकार

Shivraj Singh Chauhan mother robbed in broad daylight

हालांकि इस पूरे मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि शिवराज सिंह ने गुरुवार देर रात हुई बैठक में पुलिस अफसरों को जमकर फटकार लगाई ।

जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह ने कहा कि यदि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं तो उन्हें ट्रांसफर कर दिया जाए यही बेहतर है।

उन्होंने डीजीपी और आईजी समेत अफसरों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed