मध्यप्रदेश: पत्रकार की मौत पर सीएम शिवराज ने दिए CBI जांच के आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भिंड में पत्रकार संदीप शर्मा की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि सोमवार को एक ट्रक ने पत्रकार को कुचलकर मार दिया था। वह लगातार रेत माफिया के खिलाफ लिखते थे। जिसकी वजह से उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था जिसमें रॉन्ग साइड से आकर एक ट्रक ने आगे बाइक पर जा रहे पत्रकार को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया था। हालांकि देर रात पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया था। पुलिस का कहना है कि उसने अफना गुनाह कबूल कर लिया है।
सिटी कोतवाली थाने के टीआई एसएस कुशवाहा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने स्वीकार कर लिया है कि घटना के वक्त वही ट्रक चला रहा था। पत्रकार संदीप शर्मा की मौत की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम आरोपी ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबान कर रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ट्रक ड्राइवर की पहचान रणवीर यादव के रूप में की है और वह भिंड के ही गड़ूपुरा का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह ट्रक मालिक के कहने पर ट्रक लेकर जा रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी के पास हैवी व्हिकल (भारी वाहन) चलाने का लाइसेंस तक नहीं है।
संदीप ने लगभग एक साल पहले पहले रेत माफिया और पुलिस के बीच सांठगांठ से जुड़ा हुआ एक स्टिंग ऑपरेशन किया था। इस स्टिंग में अटेर के एक पुलिसकर्मी को रेत माफिया से रिश्वत लेते दिखाया गया था।
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan orders for a CBI probe into #Bhind journalist killing.
— ANI (@ANI) March 27, 2018
Bhind: Driver of the truck which hit the journalist reporting on sand mafia yesterday, arrested. SS Kushwaha,TI,City Kotwali,says, 'person has admitted that he was driving the vehicle at time of the incident. SIT team is questioning & doing investigation'#MadhyaPradesh pic.twitter.com/ViGStCcVOq
— ANI (@ANI) March 26, 2018
