फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj's birthday tomorrow: VD Sharma said - instead of hoarding-poster, workers should plant a sapling

शिवराज का जन्मदिन कल: वीडी शर्मा बोले- होर्डिंग-पोस्टर की बजाए कार्यकर्ता लगाए एक पौधा 

Fri, 04 Mar 2022 04:52 PM IST
आनंद पवार न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यू डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Mar 2022 04:52 PM IST
सार

प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को सेवा, समर्पण के साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के दिन के रूप में मनाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने की अपील की है। 
 

विज्ञापन
Shivraj's birthday tomorrow: VD Sharma said - instead of hoarding-poster, workers should plant a sapling
वीडी शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश बीजेपी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन शनिवार को सेवा, समर्पण के साथ पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के दिन के रूप में मनाएंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने की अपील की है। 

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। वह रोज एक पौधा लगाते है। उनका यह संकल्प लगातार जारी है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का अनुरोध है कि उनके जन्मदिन पर होडिंग पोस्टर न लगाएं। शर्मा ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने की अपील की। साथ ही अभियान चलाने का भी आग्रह किया।  

विज्ञापन

वीडी शर्मा ने बीजेपी के समर्पण अभियान को लेकर कहा कि अभियान का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों और बूथों तक पहुंचना है। 15 मार्च तक बीजेपी के कार्यकर्ता लगातार मेहनत करेंगे। हमें भाजपा के सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता तक पहुंचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने यूक्रेन में फंसे बच्चों को भारत वापस लाने के ऑपरेशन गंगा अभियान पर केन्द्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश बीजेपी के हेल्पलाइन नंबर पर यूक्रेन में फंसे दूसरे प्रदेशों के छात्र भी संपर्क कर रहे हैं। प्रदेश की तरफ से बच्चों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed