शिवराज की उमा से मुलाकात: शराब के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाएगी सरकार
प्रदेश में शराबबंदी पर जोर दे रही भाजपा नेता उमा भारती से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उनके निवास पर मुलाकात की। सीएम ने उमा से नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में शराबबंदी पर जोर दे रही भाजपा नेता उमा भारती से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उनके निवास पर मुलाकात की। सीएम ने उमा से नशामुक्ति के लिए सरकार के जनजागरूकता अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि उमा भारती के निवास पर उनसे मुलाकात हुई। शराबबंदी एवं नशामुक्ति के संबंध में उनकी सामाजिक चिंताएं है। शराबबंदी एवं नशामुक्ति के संबंध में उनसे अनुरोध किया है कि मध्य प्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के साथ जनजागरण अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उमा दीदी से अभियान में सहयोग करने की अपील की है। हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सबल समाज के निर्माण और नशामुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
बता दें सरकार ने नई शराब नीति की घोषणा की है। उमा भारती लगातार प्रदेश में शराब बंदी की मांग उठा रही है। फरवरी में शराबबंदी के खिलाफ अभियान शुरू करने के ऐलान के बाद पीछे हटने पर उमा भारती पर कांग्रेस ने निशाना साधा था। कांग्रेस ने इंदौर में उनके गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए थे। भारती तीन से चार बार शराबबंदी को लेकर अभियान शुरू करने की तारीखों का ऐलान कर चुकी हैं।
