{"_id":"61d04b30527c1d47cf2694e8","slug":"shivraj-in-shirdi-visited-saibaba-temple-on-the-first-day-of-the-year-a-message-issued-on-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरडी में शिवराज: साल के पहले दिन शिरडी वाले साईंबाबा के दर्शन किए, बोले- आ गई है कोरोना की तीसरी लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरडी में शिवराज: साल के पहले दिन शिरडी वाले साईंबाबा के दर्शन किए, बोले- आ गई है कोरोना की तीसरी लहर
Sat, 01 Jan 2022 06:08 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 01 Jan 2022 06:08 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए साल की शुरुआत शिरडी के साईंबाबा समाधि मंदिर में दर्शन-पूजन कर की। उन्होंने मध्य प्रदेश और देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरडी में साईंबाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर नए साल की शुरुआत की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र की यात्रा पर है। उन्होंने नए साल की शुरुआत शिरडी के साईंबाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर की। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान और पुत्र कार्तिकेय भी महाराष्ट्र में हैं।
मुख्यमंत्री ने नववर्ष पर शुभकामना संदेश भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। उसका मुकाबला जन-सहयोग से करना है। आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, लेकिन, सजग और सतर्क रहना है। कोविड के संक्रमण को रोकने के लिए अनुकूल व्यवहार करना है। नए साल में समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के संकल्प को और आगे बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश अधोसंरचना का विकास करना ताकि अर्थव्यवस्था गतिमान बनी रहे और हम और बेहतर कनेक्टिविटी मध्यप्रदेश को दे पाए। सुशासन के नए मापदंड स्थापित करना है शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर काम की आवश्यकता है। सीएम राइज स्कूल का निर्माण इस साल प्रारंभ हो जाएगा। अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाकर रोजगार के अवसरों का सृजन करना है ताकि मध्य प्रदेश प्रगति और विकास के नए कीर्तिमान गढ़ता रहे। लेकिन, यह होगा प्रदेश की जनता के सहयोग से। इस वजह से जन-भागीदारी का मॉडल मध्य प्रदेश ने अपनाया है। उसी पर चलकर हम सब आइए मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दें।