फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj government is trapped in confusion due to absconding murder acuused minister lal singh arya

मंत्री के फरार होने से शिवराज सरकार उलझन में फंसी

Tue, 12 Dec 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल 
अमर उजाला ब्यूरो, भोपाल  Updated Tue, 12 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
Shivraj government is trapped in confusion due to absconding murder acuused minister lal singh arya
लाल सिंह आर्य
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अपने एक मंत्री के फरार होने से अजीब उलझन में फंस गई है। मंगलवार को पुलिस ने भोपाल स्थित उनके सरकारी बंगले पर दबिश दी पर वे नहीं मिले। हालांकि इस दौरान आर्य एक बार राज्य मंत्रालय भी पहुंचे थे और मुख्यमंत्री सचिवालय में पुलिस के आला अफसरों के साथ उनकी मुलाकात की खबरें भी सामने आई थीं। मंत्री के खिलाफ कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के राज्यपाल से हत्या के आरोपी मंत्री लाल सिंह आर्य को बर्खास्त करने की मांग
विज्ञापन


यह मामला कांग्रेस विधायक माखन लाल जाटव की हत्या से जुड़ा है। मध्यप्रदेश के भिंड जिले से विधायक जाटव की 2009 में हत्या हुई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के मंत्री लाल सिंह आर्य इस प्रकरण में सह अभियुक्त हैं। 2008 में जाटव ने उनको विधानसभा उपचुनाव में शिकस्त दी थी। कोर्ट के आदेश पर उन्हें सह अभियुक्त बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते छह माह में भिंड की विशेष अदालत ने आर्य के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए, पर वे हाजिर नहीं हुए। लिहाजा पिछले हफ्ते कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। भिंड पुलिस तभी से उन्हें तलाश रही है। 

पुलिस की तलाशी के दौरान हत्या के आरोपी मंत्री लाल सिंह आर्य भले ना मिल पाए हों, लेकिन इस दौरान आर्य एक बार राज्य मंत्रालय भी पहुंचे थे और मुख्यमंत्री सचिवालय में पुलिस के आला अफसरों के साथ उनकी मुलाकात की खबरें भी सामने आई थीं। इस बीच भिंड पुलिस आज आर्य की तलाश में चार इमली स्थित उनके बंगले पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed