फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj attacked Congress, said - Kamal Nath government made secretariat 'base of brokers'

शिवराज का कांग्रेस पर हमला, कहा- कमलनाथ सरकार ने सचिवालय को बना दिया 'दलालों का अड्डा'

Mon, 08 Jun 2020 11:45 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shivraj attacked Congress, said - Kamal Nath government made secretariat 'base of brokers'
कमलनाथ-शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मध्यप्रदेश में जल्दी ही 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। कांग्रेस की तरफ से लगातार हो रहे जुबानी हमले के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पलटवार किया है। भाजपा नेता ने सोमवार को कमलनाथ सरकार और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस के लगाए गए आरोपों का भी जवाब दिया। 

विज्ञापन

 
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए सीएम शिवराज ने आरोप लगाते हुए संवाददाताओं से कहा, 'पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को धोखा देते हुए किसान कर्ज माफी और अन्य चुनावी वादे नहीं निभाए। इस सरकार ने प्रदेश के सचिवालय को दलालों का अड्डा बना दिया था।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के पिछले राज में प्रदेश सचिवालय में रोज पैसों के लेन-देन की बात होती थी। ठेकेदार सरीखे लोग इस दफ्तर में डटे रहते थे, जबकि कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री से मिल नहीं पाते थे।' कांग्रेस के बागी विधायकों के पाला बदल के कारण केवल 15 महीने चल सकी कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए चौहान ने आरोप लगाया, 'मैं बड़ी तकलीफ के साथ कह रहा हूं कि राज्य में कांग्रेस के पिछले राज के दौरान ऐसे दलाल पैदा हो गए थे, जो पैसों के बदले सरकार से काम कराने का दम भरते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन




सूबे की 24 विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनावों से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस के बढ़ते हमलों पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस के तत्कालीन विधायक सिंधिया की अगुवाई में कांग्रेस से परेशान होकर भाजपा में आए, क्योंकि इन नेताओं का मानना था कि अगर कमलनाथ सरकार चली, तो प्रदेश पूरी तरह तबाह हो जाएगा।'


उन्होंने कहा, 'सिंधिया जैसे लोकप्रिय नेता पर अंगुली उठाने वाले लोग पहले अपने गिरेबां में झांककर देखें। सिंधिया अब भाजपा में हैं और प्रदेश के विकास के लिए हम मिलकर काम करेंगे।'

चौहान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए कहा, 'मैं दिग्विजय से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने कमलनाथ को धोखे में क्यों रखा? राजा साहब यह कहते हुए छाती ठोककर घूमते रहे कि उनके पास कई विधायक हैं और कमलनाथ के पांव तले कब जमीन खिसक गई, पता ही नहीं चला।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed