फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Yoga Day: ITBP jawans did yoga in Shivpuri, people did yoga in Kandariya Mahadev temple in Khajuraho

Yoga Day: शिवपुरी में ITBP के जवानों ने किया योग, खजुराहो में कंदरिया महादेव मंदिर में लोगों ने किया योगाभ्यास

Wed, 21 Jun 2023 12:08 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी/छतरपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

विश्व के 180 देशों में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिवपुरी में आईटीबीपी के जवानों ने योगाभ्यास किया तो खजुराहो में भी लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Yoga Day: ITBP jawans did yoga in Shivpuri, people did yoga in Kandariya Mahadev temple in Khajuraho
आईटीबीपी के जवानों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के जवानों ने शिवपुरी केंद्र पर योगाभ्यास किया। जिसमें बड़ी संख्या में जवान और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई महिलाओं ने अपने-अपने ग्राम पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रम स्थल लेकर लोगों से योग से जुड़ने की अपील की। इसके अलावा शिवपुरी जिले में बनाए गए अमृत सरोवर तालाबों पर भी स्थानीय ग्रामीणों ने योग किया। जिले के पीला और डोंगर में बनाए गए अमृत सरोवर तालाबों पर ग्रामीणों ने योग करके लोगों से योग करने की अपील की।
विज्ञापन

Yoga Day: ITBP jawans did yoga in Shivpuri, people did yoga in Kandariya Mahadev temple in Khajuraho
कंदारिया महादेव पर लोगों ने किया योग - फोटो : अमर उजाला
कंदारिया महादेव मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास
छतरपुर जिले में भी नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  विश्व प्रसिद्ध नगरी खजुराहो में सामूहिक योगाभ्यास कंदरिया महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया। 



योगाभ्यास में डीआईजी ललित शाक्यवार, कलेक्टर संदीप जी.आर. एसपी अमित सांघी, नपाध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम अक्षत जैन, अरविंद पटेरिया सहित विभिन्न अधिकारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिकों को योगाचार्यों उदयभान विश्वकर्मा, रामकृपाल यादव, राजेन्द्र मौर्य, किरण मिश्रा, अनुराधा मिश्रा द्वारा विभिन्न आसनों के साथ कराया गया। राष्ट्रगान के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed