फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Trucks of Sikhs going from Amritsar to Nanded got stuck in wet soil, elephant pushed them out

हाथी मेरे साथी: अमृतसर से नांदेड़ जा रहे सिखों के ट्रक गीली मिट्टी में फंसे, हाथी ने धक्का देकर निकाले

Sat, 24 Sep 2022 09:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 09:03 PM IST
सार

शिवपुरी जिले के ग्रामीण इलाके में कीचड़  में फंसे ट्रकों को हाथी की मदद से रास्ता पार कराया गया है। ये ट्रक सिख जत्थे के थे, जो अमृतसर से नांदेड़ जा रहे थे। हाथी के ट्रकों को धक्का लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Trucks of Sikhs going from Amritsar to Nanded got stuck in wet soil, elephant pushed them out
कीचड़ में फंसे ट्रकों को हाथी ने धक्का मारकर बाहर निकाला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी कीचड़ में फंसे ट्रकों को निकालता दिख रहा है। तीन ट्रकों को हाथी ने धक्का देकर रास्ता पार कराया। 
विज्ञापन


बता दें कि सिख समुदाय का एक जत्था अमृतसर से नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए निकाला था। कोलारस के भटौआ गांव में सिख समाज के सेवादार यहां कुछ देर के लिए रुके थे। तभी जोरदार बारिश हो गई, जिससे गांव के रास्ते की मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। इस रास्ते पर जत्थे के ट्रक फंस गए। इन्हीं ट्रकों को धकेलने के लिए जत्थे में शामिल हाथी ने सहारा दिया। हाथी ने ट्रकों को धकेलकर रास्ता पार कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जत्थे में शामिल गुरदेव सिंह ने बताया कि हाथी उनके साथ अमृतसर से आया है। हाथी बहुत ही होशियार है वह ऐसा कई बार कर चुका है। ये हाथी नांदेड़ में कई प्रकार के करतब भी दिखाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed